
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 19, 2019 6:04 PM IST
पेशाब में आता है खून, हो सकते हैं ये कारण। © Shutterstock
कुछ लोग जब भी पेशाब करते हैं, तो उनके पेशाब से बदबू या फिर अधिक झाग आती है, लेकिन जब पेशाब से खून (Blood in urine) आए, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेशाब से खून आना कई बार यूरिनरी ब्लैडर कैंसर (Urinary bladder cancer) का संकेत भी हो सकता है। यह एक घातर बीमारी है। अगर मूत्र त्यागने में किसी प्रकार की समस्या हो, रक्तचाप असामान्य हो और किडनी संबंधित कोई समस्या हो, तो तुरंत ही विशेषज्ञ से मिलें। इसके लिए कई जांच किए जाते हैं, जैसे यूरिन माइक्रोस्कोपिक टेस्ट। इससे पता चल जाता है कि आपके अंदर कैंसर सेल्स का निर्माण तो नहीं हो रहा है। जानें, किन अन्य कारणों (Blood in urine) से पेशाब करते वक्त खून आ सकता है।
यूरिन के समय खून (causes of Blood in urine) आना किसी संक्रमण की भी निशानी हो सकती है। इससे यूरिनरी ब्लैडर का कैंसर होने का भी खतरा हो सकता है। सही जानकारी पाने के लिए अल्ट्रासाउंड, एमआरआई या पेट का सिटी स्कैन करवाना पड़ सकता है। अधिकतर मामलों में जिन लोगों के मूत्र में रक्त दिखता है, वे सामान्यतया: चिकित्सक से संपर्क करते हैं, लेकिन जिनको यह नहीं दिखता है, उन्हें बाद में अधिक समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर पेशाब करने में कोई समस्या है, तो नियमित रूप से मूत्र के नमूने या यूरिन सैंपल की जांच कराते रहना चाहिए। किसी अच्छे विशषज्ञ से अपनी संपूर्ण जांच करवाएं और उचित मात्रा में पानी का सेवन करें।
Smell in Urine : पेशाब से आती है बदबू, हो सकते हैं ये 8 कारण जिम्मेदार
यदि आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या है, तो पेशाब में खून आ सकता है। हालांकि, ऐसा तब होता है जब यूटीआई (UTI) अधिक गंभीर हो गया हो। बैक्टीरिया के मूत्रमार्ग में प्रवेश करने से यूटीआई की समस्या होती है।
किडनी और ब्लैडर में पथरी (Kidney and bladder stones) होने के कारण भी पेशाब करते समय खून आने लगता है। इस दौरान दर्द भी महसूस हो सकता है। पेशाब से तेज दुर्गंध आने के साथ ही पेट में दर्द भी होता है। कुछ लोगों को कमर के निचले हिस्से में भी तेज दर्द महसूस होता है। ऐसा हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए।
पेशाब में खून आने की एक और वजह है प्रोस्टेट ग्रंथि (prostate gland) का बढ़ जाना। प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय के नीचे होती है। यह ग्रंथि पुरुषों में प्रजनन के लिए वीर्य का उत्पादन करती है। जब प्रोस्टेट बढ़ता है, तो पेशाब करते वक्त दर्द होने का साथ खून भी आ सकता है।