Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब में खून दिखना है इस गम्भीर बीमारी का लक्षण, देर किए बिना तुरंत भागे अस्पताल

Peshab mein khoon ke karan: पेशाब करते समय खून दिखना कई गम्भीर इंफेक्शन्स और बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसीलिए, अगर यह लक्षण दिखायी दे तो टेस्ट कराने में देर नहीं करनी चाहिए।

पेशाब में खून दिखना है इस गम्भीर बीमारी का लक्षण, देर किए बिना तुरंत भागे अस्पताल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 22, 2025 9:41 PM IST

Blood in urine causes and treatment: सुबह यूरीन में खून दिखना एक गम्भीर समस्या है। मेडिकल भाषा में यूरीन में खून दिखने की समस्या को हेमट्यूरिया (Hematuria) कहा जाता है। पेशाब में खून दिखने पर बहुत से लोग इसे नजरअंदाज करते हैं तो वहीं कुछ लोग संकोच या शर्मिंदगी की वजह से इस बारे में डॉक्टर से बात नहीं करते। लेकिन, पेशाब में खून दिखने की इस प्रॉब्लम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह किसी गम्भीर और छुपी हुई बीमारी की वजह से हो सकता है। आइए जानते हैं कि यूरीन में खून क्यों दिखायी देता है और किन बीमारियों में यह समस्या हो सकती है।

क्यों दिखता है पेशाब में खून? (Causes of blood in urine)

यूरीन में खून दिखायी देने के कई कारण हो सकते हैं। पेशाब में खून दिखने के कुछ ऐसे ही कारण (peshab mein khoon dikhane ke karan) ये हैं-

किडनी स्टोन्स (Kidney stones)

किडनी में पथरी हो जाने पर यूरीन में खून दिखने की समस्या होती है। किडनी स्टोन्स का संक्रमण जब यूरिनरी ट्रैक्ट तक फैल जाता है तो इससे सूजन और खून की समस्या दिख सकती है। किडनी स्टोन से बहनेवाला खून ब्लैडर में पहुंच जाता है और यह पेशाब में घुल जाता है। इसीलिए, जब व्यक्ति यूरीन पास करता है तो पेशाब में खून भी दिखायी देने लगता है।

Also Read

More News

UTI  इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन के कारण भी यूरीन में खून दिखने की समस्या हो सकती है। पेशाब में खून का यह लक्षण महिलाओं में अधिक दिखायी दे सकती है। वहीं, पेशाब में खून के साथ-साथ दर्द और यूरीन पास करते समय जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रोस्टेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स (Prostate gland related problems)

पुरुषों में पेशाब में खून दिखने की समस्या का एक बड़ा कारण प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी समस्याएं भी हैं। जब प्रोस्टेट ग्लैंड का आकार बढ़ने लगता है तो इससे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। यूरिन में खून दिखना भी ऐसी ही एक समस्या है जो प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियों का लक्षण हो सकती है।

किडनी की बीमारियां (Kidney diseases)

किडनी से जुड़ी कुछ बीमारियों मेंपेशाब में खून दिखायी देता है। किडनी स्टोन्स के अलावा किडनी कैंसर या किडनी में चोट लगने पर भी पेशाब में ब्लीडिंग की समस्या दिखायी दे सकती हैं। वहीं, किडनी कैंसर का भी एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है पेशाब में खून आना। इसीलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

पेशाब में खून आने पर कौन-से टेस्ट कराने चाहिए ? ( Blood in urine Tests)

पेशाब में खून दिखने की समस्या का पता लगाने के लिए अलग-अलग तरह के टेस्ट कराने पड़ सकते हैं। यूरीन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग, और सीटी स्कैनिंग के अलावा एमआरआई टेस्ट कराना पड़ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूरीन में खून की समस्या का ट्रीटमेंट क्या है? (Treatments for blood in urine problem)

  1. अगर संक्रमण की वजह से ब्लीडिंग हो रही है तो ऐसे में कुछ एंटीबायोटिक्स की खुराक भी दी जा सकती है।
  2. किडनी स्टोन्स से आराम दिलाने के लिए मरीजों को कुछ दवाओं की सलाह दी जा सकती है।
  3. इसी तरह पेशाब में खून दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सभी टेस्ट कराएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।