
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 14, 2021 12:56 PM IST
World Blood Donor Day: ब्लड डोनेट करना हमारे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो रक्तदान कर रहा है वह भी कई बीमारियों से बचता है और जो रक्त ले रहा है उसकी हेल्थ में भी सुधार होता है। इसके बावजूद कुछ लोग ब्लड डोनेट करने से हिचकिचाते हैं। उन्हें गलतफहमी होती है कि अगर वह अपना ब्लड दान करेंगे तो उनके शरीर में खून की कमी हो जाएगी। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो बता दें कि यह मिथ मात्र है। रक्तदान से शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। बता दें कि 18 से 60 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से रक्तदान कर सकता है। बस, इसके लिए जरूरी है कि वह स्वस्थ हो और कुछ मानकों को पूरा करता हो। आज इस लेख में हम आपको ब्लड डोनेट करने के लाभ बता रह हैं।
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, साल में कम से कम एक बार ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का खतरा 88 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि ब्लड में आयरन का उच्च स्तर आपकी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है और दिल के दौरे समेत अन्य दिल संबंधी रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है। रक्त दान करके उस एक्स्ट्रा आयरन के भंडार को कम करने में मदद मिलती है जो आपके हार्ट को हेल्दी रखता है।
ब्लड डोनेट करने से कैंसर का खतर कम होता है। लो लोग समय समय पर रक्तदान करते रहते हैं उनमें रक्तदान न करने वाले लोगों की तुलना में लिवर, फेफड़े, कोलोन, पेट और गले के कैंसर सहित अन्य कैंसर की चपेट में आने का जोखिम कम होता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, Phlebotomy (खून खींचने की प्रक्रिया) एक आयरन-रिडक्शन विधि थी, जो लोवर कैंसर के जोखिम और मृत्यु दर से जुड़ी है।
जब कोई व्यक्ति ब्लड डोनेट करता है तो उसे मुफ्त में अपनी पूरी हेल्थ की जानकारी भी मिल जाती है। क्योंकि ब्लड डोनेट करने से पहले कुछ जरूरी चेकअप होते हैं। जैसे कि ब्लड प्रेशर लेवल, ब्लड ग्रुप, हेल्थ एनलालिसिस और कोलेस्ट्रॉल लेवल। यदि आप किसी लैब में अपना ब्लड ग्रुप या हेल्थ एनलालिसिस पता करने जाएंगे या फिर डॉक्टर से ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल चेक कराएंगे तो आपको पैसे देने होंगे। ऐसे में डोनर को फ्री में अपनी हेल्थ से जुड़ी कई चीजों की जानकारी मिल जाती है। यदि ब्लड प्रेशर लेवल या कोलेस्ट्रॉल में कुछ गड़बड होती है तो टेक्नीशियन उन्हें तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से मिलने की सलाह दे देता है।
यह सच है कि आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन इसी अधिकता लिवर को भी प्रभावित कर सकती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार शरीर में आयरन की ज्यादा मात्रा से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस सी, लिवर इंफेक्शन और हेपैटिक एक्सप्रेशन ऑफ मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा रहता है। जबकि ब्लड डोनट करने से लिवर से जड़ी इन बीमारियों का खतरा कम होता है।
यह फनी जरूर है लेकिन मजेदार है। जब कोई व्यक्ति ब्लड डोनेट करने जाता है तो उसे अथॉरिटी की तरह से मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ ही मुफ्त नाश्ता, जूस, चिप्स और सोडा आदि दिया जाता है। कभी-कभी मुफ्त स्वैग भी होता है जैसे कि मुफ्त टी-शर्ट, स्टिकर और ब्रांडिंग आइटम आदि। ऐसे में आप इस एक्टीविट को इन्ज्वॉय भी कर सकते हैं।