hamburger icon
A
Read in English

World Blood Donor Day 2020: रक्तदान करने के फायदे और नुकसान

World Blood Donor Day 2020: 'वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2020' प्रत्येक वर्ष 14 जून को सेलिब्रेट किया जाता है। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रक्तदान करने से डरते और संकोच करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि रक्तदान करने में आपका ही फायदा है? जानना चाहते हैं, कैसे तो पढ़ें यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 13, 2020 5:36 PM IST

World Blood Donor Day 2020: कल है 'वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2020' यानी 'विश्‍व रक्‍तदाता दिवस 2020'। प्रत्येक वर्ष 'ब्लड डोनर डे' 14 जून को सेलिब्रेट किया जाता है। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रक्तदान करने से डरते और संकोच करते हैं। हर साल इस दिन को एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष का थीम 'सेफ ब्लड सेव लाइफ' (Safe blood saves lives theme) है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। आज भी भारत में रक्तदान काफी कम ही लोग करते हैं, ऐसे में आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद लोगों को खून नहीं मिल पाता है। यदि आप ब्लड डोनेट करेंगे, तो इसमें आपका भी फायदा होगा। जी हां, ब्लड डोनेट करने के सेहत को कई (Blood Donation Benefits) फायदे भी होते हैं, शायद इसलिए इसे महादान कहा गया है।

क्यों जरूरी है रक्‍तदान

भारत में हर दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके लिए लोगों को खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। यदि आप स्वस्थ हैं, तो रक्तदान करने से बचें नहीं, आपके इस सकारात्मक कदम से किसी की जान बच सकती है। कई बार हॉस्पिटल में खून की कमी पड़ जाती है और ब्लड बैंक के चक्कर लगाते-लगाते बीमार व्यक्ति की जान चली जाती है। जो लोग रक्तदान करते हैं, उनका इस्तेमाल सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति, सर्जरी के दौरान, कैंसर और थैलेसीमिया के मरीजों, हिमोफिलीया से पीड़ि‍त लोग, गंभीर रूप से खून की कमी से जूझ रही महिला व बच्चे, लाल रक्‍त कोशिका की कमी, खून की गड़बड़ी, खून के थक्के की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों पर किया जाता है।

रक्तदान के फायदे (Health Benefits of Blood Donation)

1 रक्‍तदान को महादान कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह दूसरों की जान बचाता है और रक्तदान करने वालों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी सकारात्मक असर करता है। हालांकि, अधिकतर लोग सोचते हैं कि रक्तदान (Blood donate) करने से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। शरीर कमजोर हो सकता है। एचआईवी होने का खतरा बढ़ सकता है। रक्तदान से शरीर को नुकसान नहीं, बल्कि कई तरह के लाभ (rakt daan karne ke fayde) होते हैं।

2 जब आप रक्तदान करते हैं, तो आपके मन-मस्तिष्क को एक संतुष्टि का अहसास होता है। ऐसा इसिलए, क्योंकि आपने किसी की जान बचाने का नेक काम किया और इससे आपको खुशी महसूस होगी। आपको खुशी होती है, तो तनाव दूर होता है। मूड बेहतर (Blood Donation Benefits) होता है।

3 दिल को फिट रखने के लिए भी जरूरी है रक्तदान। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की संभावनाएं कम होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि रक्तदान करने से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है, जो हृदयाघात के खतरे को कम कर देता है।

4 यदि आपका वजन अधिक है, तो फिर जरूर रक्तदान करें। वेट लॉस टायट प्लान के साथ ही वर्ष में दो बार ब्लड डोनेट करें।

5 रक्तदान करने से शरीर में एनर्जी आती है। ऐसा इसिलए होता है, क्योंकि दान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदुरुस्ती आती है।

6 जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, वो भी रक्तदान कर सकते हैं। शरीर में अधिक आयरन होने से लिवर पर दबाव पड़ता है। रक्तदान करने से आयरन की मात्रा बैलेंस होती है। लिवर हेल्दी होने के साथ ही इससे कैंसर होने की संभावना भी कम रहती है।

World Blood Donor Day 2020 : ब्लड डोनेशन से पहले और बाद में बरतें ये सावधानियां

कौन कर सकता है ब्लड डोनेट (Who can donate blood)

आपकी उम्र 18 साल से अधिक है, तो आप रक्तदान कर सकते हैं।

शरीर का वजन 45 से 50 किलोग्राम जरूर हो।

रक्तदान करने से 24 घंटे पहले स्मोकिंग, शराब, तम्बाकू का सेवन ना करें।

मेडिकल जांच करवाने के बाद ही रक्तदान करें।

रक्तदान करना सही है, लेकिन आपको भी स्वस्थ होना होगा। कोई रोग ना हो।

शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की मात्रा कम ना हो।

World Blood Donor Day : विश्व रक्तदान दिवस पर जानें रक्तदान के फायदे

World Blood Donor Day 2020: ब्लड डोनेट करना नहीं है सबके लिए मुमकिन, जानें कौन और कब नहीं कर सकता रक्तदान

World Blood Donor Day : क्या आप भी करते हैं रक्तदान से जुड़े इन मिथकों पर यकीन ?