ब्लड कैंसर को लेकर आपके हर सवाल का जवाब, आसान भाषा में समझिए पूरी बात

ब्लड कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है। ब्लड कैंसर कई प्रकार का होता है, जब यह बीमारी शुरू होती है शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। आइए, जानते हैं ब्लड कैंसर के बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 28, 2026 1:11 PM IST

Blood Cancer: ब्लड कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 28 मई को विश्व ब्लड कैंसर दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खून बनाने वाली कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह बीमारी बोन मैरो और लिम्फ नोड्स को प्रभावित करती है। ब्लड कैंसर से पीड़ित रोगियों को इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। वैसे तो इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन इसका समय पर निदान होना बहुत जरूरी है। ब्लड कैंसर को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। आइए, इन सवालों के जवाब जानते हैं आसान शब्दों में-

ब्लड कैंसर कितने प्रकार का होता है?

  • ल्यूकेमिया ब्लड कैंसर खून और बोन मैरो को प्रभावित करता है।
  • लिम्फोमा लिम्फ नोड्स को प्रभावित करता है।
  • मायलोमा प्लाज्मा कोशिकाओं को प्रभावित करता है

ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

ब्लड कैंसर होने पर कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-

  • तेज और बार-बार बुखार आना
  • वजन लगातार कम होना
  • शरीर में दर्द होना
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना
  • बार-बार संक्रमण होना
  • हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होना
  • त्वचा पर नीले निशान दिखाई देना

blood cancer diagnosis blood cancer diagnosis (image-AI)

अगर ब्लड कैंसर के लक्षणों पर ध्यान दिया जाए और जल्दी जांच कराई जाए तो इसे शुरुआती स्टेज में ही पकड़ा जा सकता है। लेकिन, ज्यादातर लोग ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी कर देते हैं, इससे बीमारी जल्दी पकड़ में नहीं आ पाती है और स्थिति गंभीर-जानलेवा हो जाती है।

ब्लड कैंसर की जांच कैसे की जाती है?

ब्लड कैंसर का निदान करने के लिए डॉक्टर कुछ जांच करते हैं। इसमें शामिल हैं-

blood cancer cure blood cancer cure (image-AI)

ब्लड कैंसर ठीक हो सकता है। कई मामलों में ब्लड कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है। लेकिन, ब्लड कैंसर का निदान और इलाज समय पर होना बहुत जरूरी है। ब्लड कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और टार्गेटेड थेरेपी आदि की मदद से किया जा सकता है

blood transfusion blood transfusion (imahge-AI)

ब्लड कैंसर के कुछ मामलों में मरीज को खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। जब ब्लड कैंसर रोगी के शरीर में खून या हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।

blood cancer prevention

blood cancer prevention (image-AI)

  • ब्लड कैंसर से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है। सिर्फ इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • ब्लड कैंसर का खतरा कम करने के लिए धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।
  • हेल्दी डाइट लेना शुरू करें। हेल्दी डाइट की मदद से ब्लड कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
  • केमिकल और रेडिएशन से बचें, इससे खतरे को कम किया जा सकता है।

blood cancer transmittedblood cancer transmitted (image-AI)

ब्लड कैंसर संक्रामक बीमारी नहीं है। यानी यह एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।

Disclaimer: ब्लड कैंसर एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए। इसलिए ब्लड कैंसर के लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको भी ब्लड कैंसर का कोई लक्षण दिखे, तो इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source