hamburger icon
A
Read in English

स्किन पर फोड़े-फुंसी और नीले-नीले निशान खून में खराबी की ओर कर सकता है इशारा, इन तरीकों से करें बचाव

Blood Allergy Symptoms :  खून में एलर्जी के लक्षण कई तरह के हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कम करने के तरीके-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 1, 2023 7:58 AM IST

Blood Allergy Symptoms : ब्लड हमारे शरीर के प्रत्येक अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही इससे शरीर का तापमान भी कंट्रोल हो सकता है। लेकिन कई बार हम हमारे गलत खानपान की वजह से ब्लड में गंदगी जमा होने लगती है, जिसकी वजह से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में ब्लड को साफ रखना बहुत ही जरूरी है। ब्लड में एलर्जी या फिर अपशिष्ट पदार्थ बढ़ने पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों और इससे बचाव के बारे में विस्तार से-

खून में एलर्जी के लक्षण - Blood allergy symptoms

फोड़े-फुंसी की परेशानी

ब्लड में एलर्जी बढ़ने पर या फिर अपशिष्ट पदार्थों का स्तर बढ़ने पर काफी ज्यादा फोड़े-फुंसी, पिंपल्स और स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए, ताकि ब्लड में एलर्जी का समय पर इलाज किया जा सके। साथ ही खून को साफ करने में मदद मिल सके। 

स्किन का रंग नीला पड़ना

खून में एलर्जी की शिकायत होने पर यानी ब्लड की एलर्जी होने पर स्किन का रंग नीला दिखने लगता है। इस स्थिति में स्किन के का रंग नीला-नीला हो जाता है। साथ ही नसे भी दिखाई देने लगती है। यह गंभीर स्थिति हो सकती है। इस स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह की जरूरत है।

स्किन पर सफेद चकत्ते नजर आना

कई बार स्किन पर सफेद रंग के चकत्ते नजर आने लगते हैं। शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह का लक्षण भी ब्लड में एलर्जी की ओर इशारा कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। साथ ही सफेद चकत्तों पर तेज खुजली की शिकायत हो सकती है। 

खून में एलर्जी का घरेलू इलाज - Blood Allergy Home Remedy

  • ब्लड में एलर्जी की शिकायत होने पर दिनभर में पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। कोशिश करें कि रोजाना कम से  कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। इससे ब्लड में एलर्जी की शिकायत को दूर किया जा सकता है। 
  • ब्लड को डिटॉक्सिफाई करने के लिए सौंफ का पानी पिएं। यह खून की गंदगी को कम करके आपके ब्लड एलर्जी की शिकायत को कम कर सकता है। 
  • ग्रीन टी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही इससे ब्लड की अशुद्धियां बाहर हो सकती हैं। 
  • सलाद का सेवन करने से भी खून में जमा गंदगी बाहर हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम की अधिकता होती है, जो खून को साफ करने में असरदार है। 
  • खून को साफ करने के लिए फाइबर और विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें। यह खून की अशुद्धि को कम कर सकता है। फाइबर युक्त आहार के रूप में आप हरी सब्जियां, फल, मोटे अनाज, ड्राईफ्रूट्स इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। 

खून में एलर्जी की शिकायत को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की जरूर सलाह लें।