
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2021 2:53 PM IST
Bloating Problem Cause and Home Remedies: पेट फूलने या ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या पेट से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण होती है और मॉडर्न लाइफस्टाइल में यह समस्या काफी आम भी है। ब्लोटिंग होने पर पेट में अजीब से हचलच महसूस होती रहती है। आमतौर पर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या पेट में गैस बनने या पाचनतंत्र के ठीक तरीके से काम ना करने (disturbances in the digestive system) की वजह से होती है। (Bloating Problem Cause and Home Remedies in Hindi)
जब लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है तो उन्हें पेट में भारीपन महसूस होता है और कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती यानि भूख मर जाती है। इसी तरह पेट बहुत ही फूला हुआ (Big belly) नज़र आता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लोटिंग एक साधारण और आम समस्या है और ज़्यादातर मामलों में यह किसी गम्भीर बीमारी का संकेत नहीं माना जाता है।
फाइबर पाचन तंत्र को काम करने में मदद करता है लेकिन, अधिक मात्रा में फाइबर-रिच फूड्स का सेवन करने से पेट में बहुत अधिक गैस बन सकती है। दालें (lentils), बीन्स (Beans) और साबुत अनाज (whole grains) ऐसे ही फूड्स हैं।
ऑयली फूड्स और डीप-फ्राईड फूड्स के सेवन से भी पेट फूलने की समस्या बहुत अधिक होती है। इसीलिए, उनके सेवन से परहेज करें।
चीनी से परहेज करने वाले लोग इसके पर्यायों का सेवन करते हैं। ये मीठे पदार्थ आमतौर पर कुकीज़, कैंडीज़, च्यूइंग गम और सॉफ्ट ड्रिंक्स में पाए जाते हैं। ये पदार्थ बड़ी आंत में जाने के बाद गैस के सम्पर्क में आते हैं और ब्लोटिंग की वजह बनते हैं।
हमारे पाचन तंत्र में विभिन्न प्रकार की गैसे होती हैं जिनका निर्माण गट बैक्टेरिया द्वारा किया जाता है। ये गैसे पानी और भोजन के साथ मिक्स होकर प्रतिक्रिया भी देती हैं। जब आप फिज़ (बुलबुले वाली) या कार्बोनेटेड ड्रिंक पीते हैं तो पेट में गैस की मात्रा बढ़ जाती है।
हेल्दी गट बैक्टेरिया के लिए प्रोबायोटिक्स मददगार साबित होते हैं। गट हेल्दी होने पर ब्लोटिंग की समस्या की संभावना भी कम होती है। कई स्टडीज़ में यह देखा गया है कि प्रोबायोटिक्स के सेवन पेट की गैस कम बनती है और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है। ये फूड्स नैचुरल प्रोबायोटिक्स हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.