Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bleeding Gums Reasons: मसूड़ों से खून आना शरीर में विटामिन सी की कमी का एक लक्षण (Vitamin C Deficiency) हो सकता है। एक नयी स्टडी के अनुसार ब्लीडिंग गम्स की समस्या विटामिन सी और विटामिन के (Vitamin K) की कमी का संकेत देती है। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन द्वारा की गयी इस स्टडी में 6 देशों की 15 क्लिनिकल ट्रायल्स के नतीज़ों सहित कई सर्वे पर भी गौर किया गया। सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल और प्रीवेंशन्स हेल्थ एंड न्यूट्रिशन जैसी संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे भी इस स्टडी के दौरान शामिल किए गए।
स्टडी के मुख्य लेखक और शोधकर्ता फिलिप हुजोल ( Philippe Hujoel) ने कहा कि मसूड़ों से निकलने वाला खून (Bleeding Gums Problems) इस बात का संकेत देता है कि शायद आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन नहीं कर रहे हैं। जब भी आपको ब्लीडिंग गम की समस्या हो तो इसका कारण जानने की कोशिश करें। हो सकता है आपकी डायट से जुड़ी ग़लतियां ही इस समस्या की वजह हों।
एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 64 मिग्रा तक विटामिन सी की आवश्यकता हो सकती है। मौसमी फलों और सब्ज़ियों पर बेस्ड डायट लेने वाले लोगों को इसकी बेहतर खुराक प्राप्त हो सकती है लेकिन, जो लोग अधिक प्रोसेस्ड या पैकेटबंद फूड्स खाते हैं, मीट खाते हैं और प्लांट-बेस्ड डायट कम लेते हैं उन्हें अपनी डायट में कुछ बदलाव करने चाहिए और फूड्स को जगह देनी चाहिए जो विटामिन सी से भरपूर हों।
प्रेगनेंसी में क्यों ज़रूरी है दांतों की सही देखभाल? ये रहे कारण और कुछ ओरल हेल्थ टिप्स