पेशाब की थैली (ब्लैडर) में पथरी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके 5 लक्षण, कारण और इलाज

पेशाब की थैली में पथरी एक ऐसी समस्या है जिसे समय रहते पहचाना और इलाज किया जाए तो आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं पेशाब की थैली में पथरी के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 23, 2026 12:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Satish Gunawant

इन दिनों गलत आदतों के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। इन्हीं में से एक है पेशाब की थैली में पथरी की समस्या। पेशाब की थैली में पथरी (Bladder Stones) एक आम लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है। डॉ. सतीश गुणवंत, सीनियर कंसल्टेंट - यूरोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति को पेशाब की थैली में पथरी की समस्या तब होती है, जब मूत्राशय (Urinary Bladder) में मिनरल्स जमा होकर कठोर कण (stones) बना लेते हैं। पेशाब की थैली में पथरी की समस्या के लक्षण हल्के होते हैं। लेकिन समय के साथ इस पर ध्यान न दिया जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि पेशाब की थैली में संक्रमण होने पर इसका इलाज काफी मुश्किल और दर्दनाक होता है।

पेशाब की थैली में पथरी कैसे बनती है?

डॉ. सतीश गुणवंत का कहना है कि पेशाब की थैली में पथरी तब बनती है, जब मूत्राशय में बची हुई पेशाब (Urine retention) के कारण बनते हैं। जब पेशाब पूरी तरह बाहर नहीं निकलती, तो उसमें मौजूद मिनरल्स जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट, यूरिक एसिड धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं।

पेशाब की थैली में पथरी की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जो पेशाब करते समय यूरिन को ब्लैडर से पूरी तरह से खाली नहीं करते हैं।

In this surgery पेशाब की थैली में पथरी के लक्षण कई बार हल्के होते हैं।

पेशाब की थैली में पथरी क्यों होती है?

मायो क्लिनिक की बेवसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि पेशाब की थैली में पथरी की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैः

  1. पेशाब का पूरी तरह खाली न होना - पेशाब के दौरान जब मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं होता, तो बची हुई पेशाब में मिनरल्स जमा होकर पथरी बनाते हैं।
  2. यूटीआई की समस्या- गंदी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने के कारण भी यूटीआई की समस्या आपको बार- बार हो रही है, तो भी यह पेशाब की थैली में पथरी का कारण बन सकती है।
  3. बढ़ा हुआ प्रोस्टेट- पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट यूरिन फ्लो को ब्लॉक कर देता है, जिससे ब्लैडर में पेशाब जमा रहती है।
  4. न्यूरोजेनिक ब्लैडर- न्यूरोजेनिक ब्लैडर यह स्थिति तब होती है जब नर्व्स ठीक से काम नहीं करती है। इससे ब्लैडर से पेशाब सही तरीके से बाहर नहीं निकलता है और पेशाब की थैली में पथरी की समस्या होने का खतरा रहा है।
  5. डिहाइड्रेशन- गर्मियों में जो लोग पानी कम पीते हैं, उनमें भी पेशाब की थैली में पथरी की परेशानी देखी जाती है। रिसर्च बताती है कि जब आप कम पानी पीते हैं, तो इससे पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे थैली के अंदर क्रिस्टल बनने की संभावना रहती है।

Gallbladder Stones: 5 Foods To Avoid After Operation पेशाब की थैली में पथरी के लक्षणों को सामान्य नहीं समझना चाहिए।

पेशाब की थैली में पथरी होने पर दर्द कहां होता है?

डॉक्टर बताते हैं कि पेशाब की थैली में पथरी होने की समस्या पर व्यक्ति को कई बार दर्द की परेशानी अलग- अलग हिस्सों में रहती है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-

1. निचले पेट (Lower Abdomen)

पेशाब की थैली में पथरी होने पर सबसे पहले पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। आमतौर पर यह दर्द सामान्य रहता है, लेकिन रुक- रुक कर होता है। यही कारण कि लोग इसे इग्नोर कर देते हैं।

2. पेशाब करते समय दर्द

कुछ लोगों को अक्सर पेशाब करते समय दर्द और जलन की परेशानी होती है। महिलाओं को पेशाब करते समय यूट्रस और पुरुषों को लिंग में दर्द होता है। पेशाब करते समय हमेशा दर्द रहना भी पेशाब की थैली में पथरी की समस्या का संकेत देता है।

3. पेल्विक में दर्द

जिन महिलाओं को अक्सर पेल्विक में दर्द, भारीपन की समस्या महसूस हो रही है, तो यह भी पेशाब की थैली में पथरी के कारण हो सकता है।

पेशाब की थैली में पथरी होने के लक्षण

पेशाब की थैली में पथरी होने पर नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं। इसमें शामिल हैः

  1. पेशाब में लगातार जलन और दर्द होना
  2. धीरे- धीरे पेशाब निकलना
  3. पेशाब में खून आना
  4. बदबूदार पेशाब
  5. पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर महसूस होना

पेशाब की थैली में पथरी का इलाज क्या है?

डॉक्टर बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति को पेशाब की थैली में पथरी की समस्या है, तो इसका इलाज कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इलाज पथरी के आकार, संख्या और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। पेशाब की थैली में छोटी पथरी को दवाओं और अधिक पानी पीने से बाहर निकाला जा सकता है। वहीं, पथरी का साइज थोड़ा बड़ा है तो इसे ऑपरेशन के जरिए ही बाहर निकाला जाएगा।

पेशाब की थैली में पथरी होना एक गंभीर समस्या है। इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको पेट में लगातार रुक- रुककर दर्द हो रहा है, पेशाब में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो इस विषय पर तुरंत डॉक्टर से बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source