Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्दन पर दिखें काली-नीली लाइनें तो हो जाएं सावधान,इस गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

Kali gardan ke karan kya hain: शरीर में कुछ छुपी हुई बीमारियों के कारण गर्दन पर काली लकीरें बनने लगती हैं।

गर्दन पर दिखें काली-नीली लाइनें तो हो जाएं सावधान,इस गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 5, 2024 7:01 AM IST

स्किन की हेल्थ भी शरीर के सेहत से जुड़ी होती है। अगर लोगों का खान-पान और लाइफस्टाइल अच्छी हो तो इसका असर उनकी स्किन पर भी दिखायी देता है वहीं, अगर शरीर के अंदर किसी तरह की गड़बड़ी आ जाए या शरीर के महत्वपूर्ण ऑर्गन्स ठीक तरह से अपना काम ना कर पाए तो इसका असर भी स्किन पर साफ-साफ दिखायी देता है। उदाहरण के लिए बात करें गर्दन की त्वचा की स्किन का। कई बार गर्दन के पीछे की स्किन पर काले पैचेस या काली लकीरें दिखायी देने लगती हैं। आमतौर पर इसे साफ-सफाई की कमी, धूप से स्किन होने वाले नुकसान का परिणाम या कुछ और समझ लिया जाता है। लेकिन, यह कुछ गम्भीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। ऐसी ही एक बीमारी है एकेंथोसिस निग्रिकन्स (Acanthosis Nigricans) जिसमें गर्दन की स्किन पर गम्भीर लक्षण दिखायी देते हैं।

क्या है यह बीमारी?

यह एक प्रकार की स्किन डिजिज है। एकेंथोसिस निग्रिकन्स को नेकलेस साइन भी कहा जाता है। इस बीमारी में गर्दन की स्किन में सूजन के कारण वहां टेंडरनेस बढ़ जाती है। ऐसे में छूने पर यह स्किन काफी नर्म लगती है। एकेंथोसिस निग्रिकन्स में गर्दन की त्वचा पर काले रंग की लकीरें दिखायी देती हैं। साथ ही इस तरह के भी कुछ लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

सिलवटों या लेयर वाली स्किन जैसे कोहनी के अंदर,अंडरऑर्म्स और गर्दन पर निशान दिखना।

Also Read

More News

गर्दन के अलावा कोहनी और अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाना

स्किन में सूजन

क्यों होती है गर्दन की स्किन काली?

गर्दन पर दिखने वाली काली लकीरें आपके मेटाबॉलिज्म से जुड़ी हुई हो सकती हैं। जब शरीर की मेटाबॉलिक रेट ठीक तरह से काम नहीं करती तो एकेंथोसिस निग्रिकन्स का रिस्क बढ़ सकता है। इसी तरह कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज का संकेत

हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से भी गर्दन के पीछे की स्किन काली हो जाती है। यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और रक्त में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाने के कारण भी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और डायबिटीज संबंधी टेस्ट कराएं।