
... Read More
Black Raisin Benefits : इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खाएं काली किशमिश, ये रहे काली किशमिश खाने के 4 फायदे।
Black Raisin Benefits: किशमिश तो आपके घर में होगी है। इसका इस्तेमाल आप खीर, सेवई, स्वीट डेजर्ट आदि में करते होंगे। लेकिन, अधिकतर लोग भूरे, पीले या हल्के नारंगी रंग की किशमिश का ही सेवन करते हैं, पर क्या कभी आपने काली किशमिश खाई है? काली किशमिश भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, ऊर्जा, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। काली किशमिश (Black raisins) सूखे अंगूर की सबसे लोकप्रिय किस्म होती है। इसे इसके मीठे और रसदार स्वाद के लिए जाना जाता है। जानें, काली किशमिश के लाभ क्या-क्या (Health Benefits of Black Raisins) होते हैं…
काली किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट 10-15 काली किशमिश जरूर खाएं, तोकि आप कोरोनावायरस संक्रमण से बचे रहे हैं। काली किशमिश में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
ब्लड प्रेशर हाई है, तो काली किशमिश खाएं। ब्लड प्रेशर रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं। धमनी एक नलिका होती है, जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ले जाती है। काली किशमिश के साथ ही अन्य आहारों का सेवन करके भी उच्च रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। रोज सुबह काली किशमिश खाएं। रक्तचाप को बढ़ाने के लिए सोडियम अधिक जिम्मेदार होता है, इसलिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना काली किशमिश खाएं।
रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना यानी हृदय रोग होना। काली किशमिश का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं। शरीर में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या बैड कोलेस्ट्रॉल के प्रतिकूल प्रभावों को रोकने में मदद करता है। शोध के अनुसार, काली किशमिश (Benefits of Black Raisins) में कई घुलनशील फाइबर शामिल होते हैं, जो मूल रूप से एक विरोधी कोलेस्ट्रॉल कंपाउंड हैं। इसमें मौजूद कार्बनिक एंटीऑक्सिडेंट की विशेष श्रेणी पॉलिफेनॉल, विभिन्न कोलेस्ट्रॉल-अवशोषित एंजाइम्स को रोककर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करते हैं।
किशमिश को खाएं पानी में भिगोकर, होंगे सेहत को ये लाभ
एनीमिया होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया के कारण सुस्त और थकान महसूस होती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है। एनीमिया में पीड़ित लोगों को आयरन से भरपूर आहार लेना चाहिए। ऐसे में काली किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन कई अन्य आयरन से समृद्ध फलों और सब्जियों की तुलना में बहुत अधिक होते हैं। यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो आसानी से एनीमिया रोग पर काबू पा सकते हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस में नितंब, कलाई और रीढ़ की हड्डियां प्रभावित होती हैं। इसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ये आसानी से टूटती हैं। इस बीमारी में हड्डियां इस हद तक कमजोर हो जाती हैं कि कुर्सी उठाने और झुकने में भी वे टूट जाती हैं। पोटेशियम के अलावा, काली किशमिश में उचित मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम बोन सिस्टम के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी से हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। काली किशमिश (Benefits of Black Raisins) शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ा सकते हैं, ऐसे में इसे खाना लाभदायक है।