Black Fungus: लगातार शरीर के इस भाग में दर्द होने को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है ब्लैक फंगस का लक्षण

ब्लैक फंगस के लक्षणों की बात करें, तो इसके लक्षण भी अलग-अलग हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सिरदर्द भी ब्लैक फंगस का लक्षण (Headache is sign of Black fungus) है?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 4, 2021 7:49 AM IST

Headache is sign of Black fungus in Hindi: कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का कहर अभी थमा नहीं है कि ब्लैक फंगस (Black fungus in Hindi), व्हाइट फंगस ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ब्लैक फंगस की समस्या कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों में अधिक देखने को मिल रहा है। ब्लैक फंगस के केसेस भी देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे एक्सपर्ट्स की भी चिंता बढ़ गई है। जो लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उनमें अजीब तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें दोबारा से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ रहा है।

एक्सपर्ट्स भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में ब्लैक फंगस होने की वजह क्या है? क्यों कोरोना मरीजों में ही ब्लैक फंगस अधिक हो रहा है। देश के कई राज्यों में इस जानलेवा फंगस के मरीज सामने आ चुके हैं। अब तो यह बच्चों में भी दिखने लगा है। ब्लैक फंगस के लक्षणों की बात करें, तो इसके लक्षण भी अलग-अलग हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सिरदर्द भी ब्लैक फंगस का लक्षण (Headache is sign of Black fungus) है?

ब्लैक फंगस के लक्षण (Black fungus ke Lakshan in Hindi)

चेहरे पर एक तरफ सूजन

नाक से खून आना

नाक बंद हो जाना

बेचैनी, बुखार

जीभ, मसूड़ों में समस्या, रंग में बदलाव

चेहरे की त्वचा पर रैशेज सा उभरना

दांत में दर्द, मसूड़ों में सूजन

त्वचा का रंग बदलना

दांतों का ढीला होना

सिरदर्द हो तो ना करें नजरअंदाज (Headache is sign of Black fungus in Hindi)

कोरोना के एक लक्षण में सिरदर्द भी शामिल है। यदि आप कोरोना से ठीक होकर घर आ गए हैं, लेकिन सिरदर्द जाने का नाम नहीं ले रहा है, तो अलर्ट रहें। सिरदर्द भी ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकता है। जब आपके शरीर में फंगस के कारण संक्रमण, सूजन आदि होता है, तो सिरदर्द इसका शुरुआती लक्षण हो सकता है। कोरोना के बाद इम्यूनिटी और भी ज्यादा कमजोर हो जाती है। ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि यह एक खतरनाक फंगल इंफेक्शन है। सही समय पर इलाज ना मिलने पर जान भी जा सकती है।

किन्हें हो सकता है ब्लैक फंगस?

कोरोना से रिकवर हुए मरीजों के अलावा, ब्लैक फंगस डायबिटीज, एड्स, कैंसर, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को हो सकता है। साथ ही, स्टेरॉएड का अधिक सेवन भी इसके होने के रिस्क को बढ़ा देता है।

Black Fungus AIIMS Guidelines: ब्लैक फंगस पर AIIMS ने जारी की नयी गाइडलाइंस, संक्रमण के लक्षणों और उपचार के बारे में दी जानकारी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.