... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 3, 2021 10:42 AM IST
Image credits by: चिकन खाने से फैल रहा है ब्लैक फंगस? आप भी इस डर से नहीं खा रहे चिकन तो जान लें इस दावे की सच्चाई, आपके काम आएगी
Black fungus spread through chickens : कोरोना वायरस के साथ-साथ बढ़ रहे ब्लैक फंगस के खतरे को डॉक्टर बहुत घातक बता रहे हैं क्योंकि कोविड से रिकवर होने वाले लोगों में ब्लैक फंगस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये फंगस नाक और मुंह के जरिए रोगी के शरीर में जा रहा है और उसके बाद फेफड़ों के साथ-साथ दूसरे अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है। जैसे-जैसे ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं ठीक उसी तरह सोशल मीडिया पर ब्लैक फंगस के बारे में जानकारियां बहुत तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें ब्लैक फंगस के फैलने का कारण चिकन को बताया जा रहा है। अगर आपने भी ये पोस्ट देखा है और सोच रहे हैं कि आपने भी तो चिकन खाया है कहीं खतरा तो नहीं? आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए जानते हैं इसका सही जवाब।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस पोस्ट में दावा किया गया है कि चिकन खाने से ब्लैक फंगल इंफेक्शन फैल रहा है और पंजाब सरकार ने पोल्ट्री फार्म को इंफेक्टेड एरिया घोषित करार कर दिया है। इस दावे का डर लोगों में इस कदर फैला कि ये मैसेज देखते ही देखते हजारों लोगों द्वारा WhatsApp, Facebook और Twitter पर शेयर किया जा रहा है।
A post claiming that #BlackFungus can spread through farm chickens is in circulation on social media#PIBFactcheck: This claim is #FAKE
There is NO scientific evidence that the infection can spread from chickens to humans Know more about Black Fungus: https://t.co/3cpKggwIDPpic.twitter.com/mLPq2gscxp — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 1, 2021
प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे की सच्चाई उजागर की और इस वायरल पोस्ट को एक अफवाह करार दिया है। PIB Fact Check टीम ने ट्वीट कर लिखा, 'सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा पूरी तरह से फर्जी है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि ब्लैक फंगस चिकन से इंसानों में फैल सकता है।'
पीआईबी के मुताबिक, इसके अलावा न ही कोई ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये कहा गया हो कि ब्लैक फंगस के वजह से पंजाब सरकार ने चिकन फार्म संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया हो।
बता दें कि पंजाब के लुधियाना में बर्ड फ्लू की वजह से एक चिकन फार्म को संक्रमित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद ये अफवाह उड़ी की ब्लैक फंगस की वजह से इसे संक्रमित घोषित किया गया है लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ अफवाह है।
1-कोरोना से रिकवर हुए मरीजों को अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
2-अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखें।
3-ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे इम्यूनिटी बढ़ सके।
4- शराब, बीड़ी सिगरेट से बचें।
5-अपने आस-पास साफ-सफाई रखें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.