
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
फ्रिज के अंदर जो फंगी होती है वो किसी बैक्टीरिया का प्रकार हो सकती है।
आपने देखा होगा कि जब भी हमारे आसपास कोई नई चीज आती है तो उससे संबंधित अफवाहें भी उड़ने लगती है। फिर चाहे वो नया फोन हो, नई कंपनी हो, नई फिल्म हो या फिर कोई नई बीमारी हो। यहां बीमारी के नाम पर आज हम ब्लैक फंगस (Black Fungus) के बारे में बात करने वाले हैं। हालांकि ब्लैक फंगस कोई नहीं बीमारी नहीं है। इसकी चपेट में लोग सालों पहले भी आ चुके हैं। लेकिन कोरोना के इस दौर में म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) के मामले एक बार फिर दिखने लगे हैं। ये बात सच है कि भारत में लोग तेजी से ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं और म्यूकरमाइकोसिस का आंकड़ा हजारों की संख्या पार कर चुका है। लेकिन ब्लैक फंंगस को लेकर कई बातें ऐसी भी है जो केवल मिथ हैं। आपने सुना होगा कि ब्लैक फंगस उन लोगों को हो रहा है जिन्हें कोरोना है या जो कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। क्या यह पूरी तरह से सच है? क्योंकि कई केस तो ऐसे भी आए हैं जब ऐसे लोगों को कोरोना हुआ है जिसमें कोरोना का नामोनिशान तक नहीं था। फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है? आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैक फंगस से जुड़े मिथ और फैक्ट (Myth and Fact about Black Fungus in hindi) के बारे में बता रहे हैं।
कोरोना के चलते लगातार बढ़ रहे है मौत के ग्राफ को देखकर लोग पहले से परेशान हैं कि सोशल मीडिया पर ब्लैक फंगस को लेकर अफवाहों का बाजार खूब गर्म है। क्योंकि इस वक्त लोग बहुत डरे हुए हैं इसलिए न चाहते हुए भी उन्हें अफवाहों के बारे में सुनना/पढ़ना पड़ रहा है और उन्हें फॉलो करना पड़ रहा है। पिछले 1-2 दिन से सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है कि फ्रिज और प्याज में ब्लैक फंगस हो सकता है। इस पोस्ट में लिखा है कि प्याज खरीदते वक्त बहुत सावधानी बरतें क्योकि उनके साथ आप ब्लैक फंगस को घर ला सकते हैं। अगर आप इन प्याज को फ्रिज में स्टोर करते हैं तो म्यूकरमाइकोसिस आपके फ्रिज में भी जा सकता है। पोस्ट में ऐसा कहा गया है कि प्याज की एकदम बाहरी परत में जो कालापन दिखता है वो ब्लैक फंगस हो सकता है। नीचे हम इस वायरल पोस्ट को डाल रहे हैं। पढ़िए
***घर के ब्लैक फंगस से सावधान***
बाजार से आप प्याज खरीद कर लाते हैं कभी आपने देखा होगा उसके ऊपर काली-काली परत जमी रहती है।
असल में यही ब्लैक फंगस (काला फफूंद) होता है।
आप अपने घरों के फ्रिज के दरवाजे खोलिए उसमें एक रबर लगी मिलेगी।
उस रबर को साफ रखें एवं फ्रिजर को साफ रखें अगर काला काला फंगस दिख रहा हो तो तत्काल उसकी अच्छे ढंग से सफाई कर दें और बराबर उसकी सफाई पर ध्यान दें।
उस रबर पर वो जो काला काला है वही है म्यूकोर्म्यूकोसिस यानी ब्लैक फंगस
अगर आपने ध्यान न दिया तो ये फंगस आपके फ्रिज के अंदर रखे खाद्य पदार्थों के माध्यम से बेहद आसानी से आपके अंदर प्रवेश कर सकता है।
★आटा गूंथ कर फ्रिज में ना रखें।
★ कटे फल फ्रिज में ना रखें।
★प्याज ताजा काटकर खाए, कटा प्याज देर तक ना रखें।
★फ्रिज में रखी हुई ब्रेड कत्तई यूज न करें।
★ए.सी. इस्तेमाल कम से कम करें।
सब कुछ ताजा और तुंरन्त इस्तेमाल करें।
और जिस भी खाद्य पदार्थ पर आपको काला काला फंगस जैसा कुछ भी दिखे उसको तुरन्त सावधानी से नष्ट कर दें।
अपने कूलर, एसी और आरओ मशीन की टोटी भी चेक करते रहिएगा।
बेहद चौकन्ना रहिए, चीजों के बारे में पढ़ते-लिखते रहिए और अपडेट रहिये
हालांकि इस बात में शक नहीं है कि ब्लैक फंगस फल और सब्जियों के साथ आ सकता है। लेकिन जो फंगस प्याज में होता है वो ब्लैक फंगस से पूरी तरह से अलग है। प्याज के बाहरी छिलके में जो काली परत होती है वो मिट्टी में पाया जाने वाला एक कॉमन फंगस हो सकता है। हालांकि प्याज में पाया जाने वाला खतरनाक नहीं होता है लेकिन फिर भी इसे खाने से पहले धोना चाहिए। वहीं, फ्रिज के अंदर जो फंगी होती है वो किसी बैक्टीरिया का प्रकार हो सकती है। ये फंगस खतरनाक हो सकते हैं और इसकी चपेट में आने वाला व्यक्ति एसिम्प्टोमैटिक हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना फ्रिज साफ करते रहें।