Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Black fungus in Home Risk: आजकल देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के साथ ही ब्लैक फंगस (Black Fungus in Hindi) का भी डर लोगों के मन में बैठ गया है। गंभीर कोरोना के रोगियों में ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस संक्रमण हो रहा है और इलाज सही समय पर ना मिलने से लोगों की जान जा रही है। ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) डायबिटीज रोगी, कमजोर इम्यूनिटी वाले और स्टेरॉएड दवाओं का सेवन करने वालों में अधिक नजर आ रहा है। यह इतना घातक है कि संक्रमित व्यक्ति की आंखें तक निकालनी पड़ रही हैं। एक खबर के अनुसार, बारिश के मौसम में भी ब्लैक फंगस होने का खतरा रहता है। बारिश के कारण घरों में सीलन आने से ब्लैग फंगस पनपते (black fungus found in home) हैं। क्या आप जानते हैं ब्लैक फंगस या व्हाइट फंगस घर के दूसरे (Black fungus in home Risk) सामन जैसे कूलर, एसी, दूषित पानी, गंदी जगहों आदि पर भी पनपते हैं? इन चीजों से उन लोगों को खास अलर्ट रहना चाहिए, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Weak Immunity) कमजोरी होती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, घर में भी फंगस (Black fungus in Home Risk) होते हैं, लेकिन ये अधिक खतरनाक नहीं होते हैं। सबसे खास बात ये है कि ब्लैक फंगस का प्रसार कोरोनावायरस की तरह नहीं होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। यह फंगस कोई नया नहीं है। यह मिट्टी, खाद के ढेर, पत्तियों, दूषित पानी, गंदी जगहों, वातावरण आदि में मौजूद है। कई बार यह कूलर के जमें पानी, एसी आदि में पनप जाते हैं।
जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वातावरण के जरिए नाक में ये प्रवेश कर शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं। डायबिटीज रोगियों को भी खास अलर्ट रहने की जरूरत है। समय रहते लक्षणों का पता चल जाने पर एंटी फंगस मेडिसिन देकर डॉक्टर इलाज करते हैं।
यदि आपको कोरोना है, तो इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में ब्लैक फंगस से अलर्ट रहना होगा। होम आइसोलेशन में अपना इलाज कर रहे कोविड संक्रमित मरीज, खासकर ऑक्सीजन इस्तेमाल करने वालों को सावधान रहना चाहिए। ऑक्सीजन पाइप को साफ रखें। जिस कमरे (black fungus found in home) में हैं, वहां सीलन ना हो। कूलर, ऐसी की सफाई करते रहें। कहीं भी पानी जमा ना होने दें। कूलर का पानी बदलते रहें। डायबिटीज रोगियों को समय पर अपनी दवाएं लेनी चाहिए।
सीलन वाले घरों में बारिश के साथ घुस सकता है ब्लैक फंगस, बारिश होने के बाद तुरंत करें ये 6 काम