Black Fungus AIIMS Guidelines: ब्लैक फंगस पर AIIMS ने जारी की नयी गाइडलाइंस, संक्रमण के लक्षणों और उपचार के बारे में दी जानकारी
Black Fungus AIIMS Guidelines: ब्लैक फंगस पर AIIMS ने जारी की नयी गाइडलाइंस, संक्रमण के लक्षणों और उपचार के बारे में दी जानकारी
एम्स ने अपनी नयी गाइडलाइंस में ब्लैक फंगस के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बताया गया है कि, ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने के बाद क्या करना चाहिए। (Black Fungus AIIMS Guidelines in Hindi)
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : May 20, 2021 8:02 PM IST
Black Fungus AIIMS Guidelines: कोरोना वायरस महामारी के साथ ही देश में ब्लैक फंगस के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानि एम्स (All India Institute of Medical Science) ने गुरूवार को नयी गाइडलाइंस जारी कीं जिसकी मदद से लोगों को इस बीमारी का जल्द पता लगाने और उपचार शुरू करने में मदद हो। एम्स एक्सपर्ट्स का कहना है, कि अनियंत्रित डायबिटीज और कोविड के अन्य सहरोग (हाई ब्लड प्रेशर, किडनी डिज़िज़) , स्टेरॉयड का ओवरडोज या कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ब्लैक फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक है। (Black Fungus High Risk Groups) एम्स ने अपनी नयी गाइडलाइंस में ब्लैक फंगस के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बताया गया है कि, ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने के बाद क्या करना चाहिए। (Black Fungus AIIMS Guidelines in Hindi)
ब्लैक फंगस इंफेक्शन के महत्वपूर्ण लक्षण (Symptoms of Black Fungus infection)
नाक से खून बहना या काले रंग के तरल पदार्थ का रिसाव
नाक बंद होना, सिरदर्द या आंखों में दर्द
आंखों के आसपास सूजन, किसी भी चीज़ का 2-2 दिखना
आंखों में लाली, धुंधला दिखना या बिल्कुल दिखायी ना देना
आंखें खोल ना पाना आदि
चेहरे का कोई हिस्सा सुन्न हो जाना या लगातार सनसनाहट महसूस करना
मुंह खोलने या खाना चबाने में परेशानी
घर पर खुद ऐसे करें इंफेक्शन की पहचान
दांत कमज़ोर होना।
मुंह के अंदर, मसूड़ों पर, दांतों और नाक पर काले रंग के पैचेस बनना ब्लैक फंगस के गम्भीर संकेत हैं। इनका पता लगाने के लिए नियमित अपने दांतों और मुंह की जांच करें।
दिन में अपने चेहरे का अच्छी तरह मुआयना करें। चेहरे पर किसी प्रकार की सूजन (खासतौर पर गालों, नाक या आंखों के आसपास), किसी खास स्पॉट पर त्वचा सख्त होने, सूजन, रंगत बदलने या छूने पर दर्द होने जैसी समस्याएं ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकती हैं।
ब्लैक फंगल इंफेक्शन के लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए?
एम्स के निर्देशों के अनुसार, ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर पीड़ित व्यक्ति को,
तुरंत किसी ईएनटी स्पेशलिस्ट से जांच करानी चाहिए।
डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार, अपने इलाज और दवाइयां पर ध्यान दें।
अपने ब्लड शुगर लेवल को नियमित चेक करें और उसे नियंत्रित रखने के प्रयास करें।
अगर आपको कोई अन्य गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम है तो उसकी दवाइयां भी समय पर लें।
बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवाई का सेवन ना करें।
डॉक्टर के परामर्श के अनुसार सीटी स्कैन (CT scan) या एमआरआई (MRI) कराएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.