... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2020 5:21 PM IST
Urinary Auto Brewery Syndrome: यूरीन की जगह बुर्जुग महिला के शरीर के निकलने लगा एल्कोहल, डॉक्टर भी हुए हैरान
Bizarre Health News in Hindi: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। इस वायरस का मामला सबसे पहले 2019 में आया था। इससे पहले इस वायरस के बारे में कोई नहीं जानता था। ऐसी ही दुनियां में कई अजीबो-गरीब बीमारियां हैं (weird diseases), जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। यहां तक की डॉक्टर्स भी इन बीमारियों के बारे में जानकर हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहली घटना सामने आने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान हो गए। इस बीमारी का नाम है यूरीनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम (urinary auto brewery syndrome in hindi)।
दरअसल, अमेरिका की रहने वाली 61 वर्षीय महिला में यह सिंड्रोम (urinary auto brewery syndrome) पहली बार देखा गया। इस बीमारी के बारे में बुजुर्ग महिला को तब पता चला, जब डॉक्टर्स ने उसके रिपोर्ट देखे। डॉक्टर्स महिला का रिपोर्ट देखकर चौंक गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्होंने इससे पहले ऐसा मामला कभी नहीं देखा और ना ही इससे पहले इस बीमारी के बारे में पढ़ा था। रिपोर्ट्स आने के बाद महिला का इलाज किया जा रहा है।
लिवर डिजीज के लक्षणों को समय पर पहचानना है जरूरी वरना लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की आ सकती है नौबत
अमेरिका के पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में यह मामला सामने आया था। यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला काफी लंबे समय से डायबिटीज ( Diabetes) और सिरोसिस की समस्या से जूझ रही है। जब महिला के शरीर से यूरिन के बदले एल्कोहल निकलने लगा, तब उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई की महिला यूरीनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम ( urinary auto brewery syndrome ) से जूझ रही है। इस वजह से उसके यूरीनल से एल्कोहल निकल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह अबतक का पहला ऐसा केस है, जिसमें यूरीन की जगह एल्कोहल बनने की घटना सामने आई हो।
महिला बुजुर्ग के बारे में बताया जा रहा है कि यह अस्पताल अपने लिवर ट्रांसप्लांट (Liver transplant) के लिए आई थी, लेकिन उन्हें कोई डोनर नहीं मिला। इस कारण लिवर ट्रांसप्लांट करने में देरी हो गई, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। इसके साथ ही महिला काफी समय से सिरोसिस और डायबिटीज से भी जूझ रही है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।