hamburger icon
A
Read in English

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ पीएं करेले का जूस, मिलेगी इन बीमारियों से भी राहत

करेले के कड़वे स्वाद की वजह से बहुत से लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते। लेकिन, यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। नियमित करेले का जूस पीने से आप कई  बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं, जो कि कमज़ोर इम्यून सिस्टम की वजह से उत्पन्न होती हैं। (Karela Juice Benefits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 12:44 AM IST

Bitter Gourd for Immunity: करेले का जूस आमतौर पर पिम्पल्स (Pimples) या डायबिटीज़ कंट्रोल (Diabetes) के लिए पीते हैं। लेकिन, आपको शायद पता नहीं कि करेले का जूस (Karela Juice Benefits) पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। करेला या बिटर गॉर्ड में कई औषधिय गुण होते हैं। इसे आयुर्वेद जैसी परम्परागत चिकित्सा शैलियों में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में असरदार पाया गया है। वैसे, इसके कड़वे स्वाद की वजह से बहुत से लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते। लेकिन, इसके कड़वे स्वाद के साथ ढेर सारे फायदे मिलते हैं आपकी सेहत को। गर्मियों में खासतौर पर लोग करेले का सेवन करते हैं। क्योंकि, यह पेट के लिए अच्छा होता है। डायरिया जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। नियमित करेले का जूस पीने से आप कई  बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं, जो कि कमज़ोर इम्यून सिस्टम की वजह से उत्पन्न होती हैं। (Karela Juice Benefits)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ पीएं करेले का जूस (Bitter Gourd for Immunity):

इस कड़वी और कम पसंद की जाने वाली सब्ज़ी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को फायदा पहुंचाते हैं। करेला का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने से कई वायरल, इंफेक्शन और एलर्जिक रिएक्शन्स से लड़ने में शरीर सक्षम बनता है।

ऐसे करें करेले का सेवन:

  • करेले की सब्ज़ी, करेले का भर्ता और करेले से बनें व्यंजन खाएं।
  • जूस पीएं: काले नमक के साथ करेले का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
  • हर्बल टी: करेले से आप हर्बल टी भी बना सकते हैं।  करेले के टुकड़ों को उबालकर उसका पानी पीने से भी लाभ होता है।

ये भी हैं करेले के फायदे (Heath Benefits of Bitter Gourd )

लिवर डिटॉक्स

रोज़ाना एक गिलास करेले का रस पीने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है। करेला का जूस लिवर में अटके हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायता होती है। लिवर डिटॉक्स की इस प्रक्रिया से लिवर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।

डायजेस्टिव  सिस्टम के लिए अच्छा

पाचन तंत्र यानि डायजेशन से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। करेले का रस पीने से कमज़ोर पाचन तंत्र  उत्तेजित होता है। जिससे,  इनडायजेशन, एसिडटी और डिसपेप्सिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल कम करे

सप्ताह में 2-3 बार करेले का रस पीने से डायबिटीज़ कंट्रोल में मदद होती है। इसके लिए सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना चाहिए। दरअसल, करेले के अर्क मेंमोमोर्सिडिन और केराटिन नामक दो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व  रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा को कंट्रोल करते हैं। जिससे, डायबिटीज़ मैनेजमेंट में सहायता होती है( Ways to control High Blood sugar levels naturally)