Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bird Flu in Delhi: दिल्ली में उल्लू, कबूतर और बगुलों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि

मंत्रालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ में कबूतर और उल्लू (ब्राउन फिश आउल) और रोहिणी में बगुलों में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Bird Flu in Delhi: दिल्ली में उल्लू, कबूतर और बगुलों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि
Bird Flu in Delhi: दिल्ली में उल्लू, कबूतर और बगुलों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि।

Written by Anshumala |Updated : January 18, 2021 4:46 PM IST

Bird Flu in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बतख और कौवों के बाद अब उल्लू, कबूतर और बगुलों में बर्ड फ्लू संक्रमण (Bird Flu in Delhi) की पुष्टि हुई है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ में कबूतर और उल्लू (ब्राउन फिश आउल) और रोहिणी में बगुलों में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पहले दिल्ली के संजय लेक में मृत बगुलों के नमूने और दूसरी जगह मृत पाए गए कौवों के नमूने पॉजिटिव पाए गए थे।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी तक पोल्ट्री महाराष्ट्र के लातूर, परभणी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यातवमाल, अहमदनगर, बीड़ और रायगढ़ जिलों में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए। वहीं, कौवों में मध्यप्रदेश के छत्तरपुर, गुजरात के सूरत, नवासारी और नर्मदा जिले, उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

मुंबई के सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, फार्म में पोल्ट्री बर्ड की असामान्य मौत के मामले पाए गए हैं और उनके नमूने परीक्षण के लिए निर्धारित प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के जिन जिलों में पोल्ट्री बर्ड में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई वहां पोल्ट्री को नष्ट करने का अभियान चल रहा है।

Also Read

More News

बर्ड फ्लू में खाना है अंडा या चिकन तो इस तरह ही खाएं, छू भी नहीं पाएगा फ्लू

Bird Flu Alert in India: मप्र में बर्ड फ्लू के कारण चिकन दुकानें हुईं बंद! जानें, क्या है बर्ड फ्लू और एवियान फ्लू में अंतर, कैसे फैलता है इंसानों में बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू क्या है ? लक्षण, कारण और इलाज

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्रोत: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More