
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
‘सदी के महानायक’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और अच्छी हेल्थ के कारण एक मिसाल बनकर उभरे हैं। इस उम्र में भी वे लगातार काम कर रहे हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन, कुछ वर्ष पहले अमिताभ बच्चन को टीबी (Amitabh Bachchan TB) जैसी गम्भीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। लेकिन, अमिताभ बच्चन ने डटकर इस बीमारी का सामना किया, पूरा इलाज कराया और सभी तरह की सावधानियां बरतीं। इस तरह अमिताभ बच्चन टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से उबर पाए।
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई साल तक उन्हें अपनी बीमारी का पता काफी देर से चला। साल 2000 में अमिताभ बच्चन को पता चला कि उन्हें टीबी है, तब अमिताभ बच्चन अपनी बीमारी (Amitabh Bachchan Disease) का सुनकर घबरा गए थे। हालांकि, उन्होंने समय रहते दवाएं लीं और सभी तरह की सावधानियां रखीं और वे पूरी तरह से ठीक हो गए। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने टीबी की बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार के कैम्पेन में भी हिस्सा लिया।
अमिताभ बच्चन को टीबी रीढ़ की हड्डी में हुई थी जिसे मेडिकल भाषा में स्पाइनल टीबी (Spinal TB) कहा जाता है। यह टीबी की बीमारी का एक प्रकार है जो रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं स्पाइनल टीबी के कारण और लक्षण क्या हैं और साथ ही जानते हैं इस बीमारी के इलाज के तरीके।
रीढ़ की हड्डी में टीबी होने के लक्षण काफी देर से नजर आते हैं। इसीलिए, कई बार मरीजों को अपनी बीमारी का पता एडवांस स्टेज में चलता है। स्पाइनल टीबी का डायग्नोसिस मुश्किल से और काफी देर से होता है क्योंकि, इसके शुरूआती स्टेज में मरीज को किसी प्रकार का दर्द या लक्षण महसूस नहीं होते। हालांकि मरीजों को अपने शरीर में होने वाले इन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए जो स्पाइनल टीबी का लक्षण हो सकते हैं-
टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टेरिया से होती है। यह बैक्टेरिया जब खून में घुल जाता है तो यह नसों से होते हुए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच जाता है। जब यह बैक्टेरिया रीढ़ की हड्डी तक पहुंचता है तो रीढ़ की हड्डी में टीबी का रिस्क बढ़ जाता है। इसे स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस की बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा स्पाइनल टीबी के कुछ कारण ये भी हो सकते हैं-
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।