
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 9, 2020 5:35 PM IST
Nettle Leaf Benefits in Hindi : बिच्छू बूटी (नेटल लीफ) के फायदे जानते हैं आप?।
नेटल्स या नेटल लीफ (Nettle Leaf in hindi) को हिंदी में बिच्छू बूटी कहते हैं। बिच्छू बूटी में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। नेटल लीफ या बिच्छू बूटी नमी वाली जगह पर अधिक उगती है। इसकी पत्तियों को छूने से शरीर में जलन होने लगती है, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक (Nettle Leaf Benefits in hindi) होते हैं। इसकी कुछ प्रजातियों के पत्तों पर नुकीले बाल और डंकनुमा होते हैं शायद इसी कारण इसका नाम बिच्छू बूटी पड़ा है। जानें, सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है यह डंकनुमा बिच्छू बूटी (Health benefits of Bichu buti in hindi)...
जब भी आपको कोई चोट लगे या घाव हो जाए, तो बिच्छू बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाइड्रोएल्कोहलिक एक्सट्रैक्ट कटने-जलने और घाव को जल्दी भर देता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे घाव और चोट जल्दी सूख जाते हैं।
Giloy Benefits & Side Effects: गिलोय के फायदे और नुकसान, दोनों जानें
यदि आपको उच्च रक्तचाप (High Blood pressure) की समस्या रहती है, तो बिच्छू बूटी (Bichu buti for High blood pressure) का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-हाइपरटेंसिव गुण उच्च रक्तचाप की समस्या को कम कर देता है।
सर्दी कम होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगता है। ऐसे में लोगों को बुखार, सर्दी-जुकाम अधिक होने लगती है। बिच्छू बूटी आपको सर्दी, एलर्जी, बुखार जैसी समस्याओं से भी बचाती है। कई बार मौसम बदलने से एलर्जी जैसे रायनाइटिस के साथ ही बुखार, नाक बहना, नाक में खुजली की समस्या होने लगती है। इनसे भी राहत दिलाती है बिच्छू बूटी। जिन लोगों को अस्थमा है, उन्हें भी बिच्छू बूटी लाभ पहुंचाती है। इसमें एंटी-अस्थमैटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है।
Fennel Benefits : सौंफ कैसे सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक है, आप भी जानें
अपने दिल और लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसमें मौजूद इथेनॉलिक एक्सट्रैक्ट (Ethanolic extract) ऐसा कर सकती है। यह एक्सट्रैक्ट एथेरोस्क्लोरोटिक (हृदय की धमनियों से जुड़ी समस्या) से बचाए रखती है। इससे आपको हार्ट अटैक और दिल से संबंधित अन्य समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही बिच्छू बूटी में हेपाटोप्रोटेक्टिव भी होता है, जिससे लिवर की समस्या काफी कम होती है।।