Bhringaraj Benefits: बालों की सुंदरता बढ़ाने के अलावा भृंगराज दिलाता है पेट दर्द से राहत, और भी हैं कई फायदे

हेयर फॉल, बालों का सफेद होना और कमज़ोर बालों की समस्या से परेशान लोगों को भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जड़ी-बूटी हमारी सेहत के लिए भी अच्छी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 30, 2019 3:11 PM IST

भृंगराज (Bhringaraj) का नाम सुनते ही आप कहेंगे कि यह बालों के लिए अच्छा होता है। बिल्कुल हेल्दी बालो के लिए भृंगराज की उपयोगिता बहुत पहले से ही साबित हो चुकी है और लोग इसे बहुत ज़्यादा पसंद भी करते हैं। हेयर फॉल, बालों का सफेद होना और कमज़ोर बालों की समस्या से परेशान लोगों को भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जड़ी-बूटी हमारी सेहत के लिए भी अच्छी है। (Bhringaraj Benefits)

इन समस्याओं में भी कारगर है भृंगराज (Bhringaraj Benefits):

नज़र बनती है मज़बूत:

यह औषधि हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाती है। भृंगराज के पत्तों का पाउडर, आधे चम्मच शहद और आधे चम्मच घी के साथ खाने की सलाह एक्सपर्ट्स देते हैं। ऐसा नियमित करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा आंखों में इरिटेशन, आंखों से पानी बहने जैसी समस्याओं में भी यह असर करता है। (Bhringaraj Benefits)

पेट दर्द हो रहा हो तो पीएं भृंगराज का जूस:

पेट दर्द में भी भृंगराज एक अच्छा नुस्खा साबित हो सकता है। यह पारम्परिक तरीका है जिसे पेट दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चुटकीभर काला नमक के साथ 4-5 चम्मच भृंगराज के पत्तों का रस पीने से पेट में होने वाला दर्द कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पेट दर्द: बच्चों को राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे।

पाइल्स का नैचुरल उपाय:

हर्मोराइड्स (hemorrhoids) या पाइल्स की समस्या होने पर भी भृंगराज के पत्तों का चूर्ण वैद्य अपने मरीज़ों को देते रहे हैं। 1:10 के अनुपात में भृंगराज के पत्ते और काली मिर्च के दानों का पाउडर मिलाएं। इसे एक चम्मच दिन में दो बार खाने से पाइल्स की समस्या से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज़ और डायटिंग के बाद भी बेली फैट नहीं हो रहा कम, हो सकती हैं ये 3 वजहें!