hamburger icon
A
Read in English

Bhang Benefits in Hindi (भांग के फायदे) : कैंसर से बचाए भांग, जानें भांग के सेहत लाभ

एक शोध में यह बात सामने आई है कि औषधीय भांग में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ अग्नाश्य के कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित उन मरीजों को लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है, जो कीमोथेरेपी के जरिए इलाज करा रहे हों। जानें भांग से सेहत को और क्या-क्या फायदे (Bhang benefits in hindi) होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 17, 2020 3:43 PM IST

भांग से सेहत को होने वाले फायदे (Bhang benefits in hindi)

क्या आप जानते हैं कि भांग (cannabis) से कैंसर का इलाज संभव है? जी हां, कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन, सर्जरी आदि का सहारा लिया जाता रहा है, लेकिन इसका इलाज भांग (Bhang)  के जरिए भी संभव है। भांग (cannabis benefits) एक औषधीय पौधा है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि औषधीय भांग में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ अग्नाश्य के कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित उन मरीजों को लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है, जो कीमोथेरेपी के जरिए इलाज करा रहे हों। जानें भांग से सेहत को और क्या-क्या फायदे (Bhang benefits in hindi) होते हैं।

शिवरात्री इस शुक्रवार (21 फरवरी) को है और फिर उसके बाद 10 मार्च को होली आने वाली है। इन दिनों ही त्योहारों में भांग का रंग तो जमता ही है। होली के दिन अधिकतर लोग भांग पीने का मजा लेते हैं। भांग पीकर अधिकतर लोग नशे में ऐसे चूर हो जाते हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन भांग पीने के कुछ फायदे भी हैं। हालांकि, कोई भी एल्कोहल सीमित मात्रा में लेने से ही लाभ पहुंचाता है।

Avocado Benefits : एवोकाडो दूर करे मोटापा, खाएंगे हर दिन तो त्वचा निखर उठेगी, होंगे ये भी फायदे

1 भांग (cannabis) में इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2 भांग का सेवन जब आप बुखार होने पर सीमित मात्रा में करेंगे, तो बुखार के लक्षण कम होने लगते हैं। शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगता है।

3 अर्थराइटिस के दर्द से भी भांग छुटकारा दिलाता है। भांग का इंफ्लेमेटरी और एनालजेसिक (analgesic) प्रॉपटी गठिया (Arthritis) के दर्द को कम करता है।

4 कैंसर के कारण जो घाव ठीक होने का नाम नहीं लेता है। उसको जल्दी ठीक होने में भांग का इंफ्लेमेटरी गुण असरदार रूप से काम करता है।

Lychee Benefits in Hindi: लीची खाने से दूर होती हैं सेक्सुअल समस्याएं, होंगे ये 5 अन्य लाभ

टिप्स  - भांग में बेशक कई फायदे हैं, लिकन इसका सेवन खाली पेट नहीं करें। इसे किसी स्नैक्स के साथ खाएं खासकर, नमकीन स्नैक्स। यदि कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उसे भांग का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही दिल और डायबिटीज के मरीजों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।