... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 9, 2021 4:46 PM IST
साइलेंट किलर है हाई ब्लड प्रेशर! भाग्यश्री का ये देसी नुस्खा चुटकियों में कंट्रोल करेगा ब्लड प्रेशर
बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियों की उम्र मानो घट से रही है और उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक है भाग्यश्री। भाग्यश्री इन इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और देसी नुस्खों से शरीर में छिपी बीमारियों के इलाज के घरेलू नुस्खों पर लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। भाग्यश्री ने हाल ही में दालचीनी जैसी आयुर्वेदिक औषधी के स्वस्थ्य लाभ को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गार्डन में टहलती हुई इसके फायदों के बारे में बता रही हैं। ये पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह इस वीडियो से प्राप्त जानकारी के लिए भाग्यश्री का शुक्रिया कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में कौन से सीक्रेट भाग्यश्री ने शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
भाग्यश्री ने अपने इस वीडियो में दालचीनी से हाई ब्लड प्रेशर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया है और कहा है कि दालचीनी हाई बीपी की शिकायत वाले लोगों में इस बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। भाग्यश्री कहती हैं कि कैसे कोई व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण दिखाई देने पर दालचीनी की मदद से इन्हें कम कर सकता है।
अपने इस वीडियो में भाग्यश्री ने बताया कि 'हाइपरटेंशन नंबर वन किलर है और शहरों में रहने वाले लोग हर समय तनाव से जूझते रहते हैं। इसलिए, हमें क्या करना चाहिए? कोशिश करे और प्रकृति के मुताबिक अपने आप को ढालें। वे लोग, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर की अभी शुरुआत हुई है उनके लिए एक टिप, जो मैं बताने जा रही हूं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए भाग्यश्री ने लिखा, 'ये आसान सा टिप आपको सिस्टोलिक (हाई) ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करेगा।'
भाग्यश्री का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को कम करने के लिए आप दालचीनी पाउडरको शहद के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लें। नियमित रूप से ऐसा करें और देखें कैसे आपका हाई ब्लड प्रेशर हो रहा है।
1-हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को कम करने के लिए आपको 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर लेना है।
2-आपको शहद की इतनी ही मात्रा मिलानी है।
3-इसे पेस्ट का आपको डेली सुबह खाली पेट लेना है।
4-इस मिश्रण के सेवन के 30 मिनट बाद तक कुछ भी न खाएं।
5-इससे अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ध्यान रखें।