Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
जॉर्जिया विश्वविद्यालय ने दसवीं कक्षा के 594 छात्रों पर किए गए शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि जो किशोर एवं किशोरियां किसी भी रोमांटिक रिलेशनशिप (Teens Health) में नहीं थे, उनके सोशल स्किल डेट करने वाले छात्रों से बेहतर थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें कई विषयों की अच्छी समझ थी और उनमें अवसाद का स्तर भी बहुत कम (Teens Health) पाया गया। इस निष्कर्ष के आधार पर कहा जा सकता है कि किशोरावस्था में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ‘डेट’ न करना एक बेहतर विकल्प है।
शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो किशोर रोमांटिक रिश्ते (Teens Health) में नहीं थे उनके पास अच्छे सामाजिक कौशल, कम अवसाद और डेट करने वालों की तुलना में बेहतर समझ थी। शोधकर्ताओं ने साथ ही यह भी कहा कि इस नतीजे से इनकार नहीं किया जा सकता कि जो लोग डेट नहीं करते, वे कुछ हद तक परेशान रहते हैं। इसके बावजूद उनमें कुछ बेहतर भी नजर आ रहा है।
किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य (Teens Health) के लिए इसे प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। शोधकर्ताओं ने कहा कि किशोरों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले स्कूलों में किए जा रहे प्रयासों में गैर-डेटिंग को स्वस्थ विकास के एक विकल्प के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
अध्ययन में कक्षा 10 के 594 छात्रों (Teens Health) को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने उन्हें चार समूहों में वर्गीकृत किया और शिक्षक रेटिंग और छात्र प्रश्नावली का उपयोग करके उनकी तुलना की। जॉर्जिया विश्वविद्यालय के अध्ययन के प्रमुख लेखक ब्रूक डगलस इस शोध के बाद कहते हैं कि स्कूल स्वास्थ्य शिक्षकों, मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर और शिक्षकों को किशोरों की आजादी का समर्थन करना चाहिए। कि वे किसी रोमांटिक रिलेशनशिप में रहें या न रहें। दोनों ही उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प हैं।
बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है वृक्षासन, हर रोज इस तरह करवाएं अभ्यास
Yoga for Kids : बच्चे रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जब करेंगे ये 4 योग