
Also Read
तनाव आज एक ऐसी बीमारी के रूप में बाहर आ रहा है, जो हम सबको कई और बीमारियों की ओर ले जा रहा है। काम की जगह पर जब तनाव रहता है वह ज़्यादातर हम घर पर ले आते हैं। क्योंकि आप दो हिस्सों में बटें हुए नहीं हैं, इसलिए ये समझना बहुत ज़रूरी है कि काम में जब तनाव बढ़ने लगे तो उसे कैसे मैनेज करें। तनाव के बहुत से कारण हो सकते हैं.
ऐसे ही और कई कारण हैं इससे जूझने से पहले ये समझना ज़रूरी है कि इनमें से ऐसे कौन से कारण हैं जिनको बदलना आपके हाथ में हैं और कौन से ऐसे कारण हैं जिनमें किसी भी तरह का बदलाव आप नहीं ला सकते। कहने का मतलब ये है कि, अगर मैं मौसम बदलने की कोशिश करूँ तो क्या वह मेरे हाथ मैं है? ज़्यादातर तनाव इसलिए मैनेज नहीं हो पाता क्योंकि हम उन चीज़ों को बदलने की कोशिश कर रहे होते हैं जो हमारे हाथ में ही नहीं है। कुछ ऐसे टूल्स है जिनका उपयोग करके आप अपना तनाव काम कर सकते हैं।
1. एक लिस्ट बनाइये जिसमें वह सारे पॉइंट्स लिखिए जिनकी वजह से आपको तनाव होता है पर उनको बदलना आपके हाथ में नहीं है
उन सभी चीज़ों को एक लाइन से काट दीजिये। एक और लिस्ट बनाइये जिसमें कि वह सारी चीज़ें लिखिए जिनको बदलना आपके हाथ में हैं।
ये बहुत ही सिंपल एक्टिविटी है लेकिन बहुत उपयोगी है।
2. जर्नलिंग एक ऐसा टूल है जिससे आपको अपने मन की बात बाहर निकालने में मदद मिलेगी। एक डायरी जिसमें आप हर हफ्ते की बातें लिख सकते है।
3. हम सभी को अपना एक इनर सर्किल बनाना चाहिए। कुछ ऐसे पॉजिटिव लोग जिनके साथ आप महीने में एक बार मिल कर लाइफ के बारे में पॉजिटिव बातें डिसकस कर सके। ये एक बहुत ज़रूरी आदत है जो सभी को फॉलो करनी चाहिए।
4. जब भी तनाव बर्दाश्त से बाहर होने लगे एक काऊंसलर या कोच की मदद लें। कई बार हम एक ब्लाइंड स्पॉट पर होते हैं और एक्सपर्ट की मदद से वह देख पातें हैं जो हम खुद नहीं देख पाते।
5. अपनी लाइफस्टाइल में जो भी ऐसे चीज़ें हैं जो आपके स्वास्थ को प्रभावित कर रहीं हैं उन सब को धीरे-धीरे हटाने की कोशिश कीजिये।
6. लोगों की सोच को बदलना असंभव है, ये तनाव का सबसे बड़ा कारण है निजी ज़िन्दगी में और काम की जगह पर। आप अपने अंदर की सोच को अपने रिएक्शनस को कैसे कण्ट्रोल कर सकते हैं इस तरफ सोचने से तनाव काम होगा.
7. योग, मेडिटेशन, वाकिंग, एक्सरसाइज, हॉबीज़ जैसे पेंटिंग, सिंगिंग, म्यूजिक ये सब आपको तनाव से दूर रखेंगे।
8. जैसे हम अपनी कार की सर्विसिंग टाइम-टाइम पर कराते हैं वैसे ही हमें अपने माइंड की सर्विसिंग कराने की ज़रूरत है। कोशिश कीजिये कि आप कुछ ऐसे ग्रुप कोर्सेज अटेंड कीजिये जहाँ ऐसी एक्टिविटी हो कर मन का पूरा कचरा बाहर निकल जाए।
तनाव अगर समय पर मैनेज कर लिया जाए तो हमारी ज़िन्दगी बहुत आसान हो सकती है। आपकी पर्सनेलिटी निखर के आएगी और आप तनाव मुक्त जीवन जीएंगे, बल्कि आप ऐसे व्यक्ति बन जाएंगे जिनके साथ हर कोई समय बिताना चाहता है।
(Inputs By Vibhuti Duggar, Founder, Project Purpose)