आपकी नसों को चुपके से ब्लॉक कर देते हैं ट्राइग्लिसराइड्स, जानिए इस खराब कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें बाहर

How to Reduce Triglycerides: जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो ब्लड में बहुत ज्यादा फैट वाला पदार्थ शामिल हो जाता है, जिसे ट्राइग्लिसराइड कहा जाता है। यह ब्लड वेन्स में जमने लगता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 13, 2024 2:32 PM IST

कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने की समस्या से अधिकांश भारतीय पीड़ित रहते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बढ़ने की आशंकाएं भी ज्यादा हो जाती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को हाइपर लिपिडिमिया (Hyperlipidemia) भी कहा जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो ब्लड में बहुत ज्यादा फैट वाला पदार्थ शामिल हो जाता है, जिसे ट्राइग्लिसराइड (Triglycerides) कहा जाता है। यह ब्लड वेन्स में जमने लगता है, जिसके कारण रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको समय रहते अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहिए।

ट्राइग्लिसराइड को कम करने के उपाय - (How to Reduce Triglycerides Naturally in Hindi)

अपनी डाइट पर ध्यान दें

ट्राइग्लिसराइड लेवल का सीधा संबंध आपके खानपान से है। बहुत ज्यादा ऑयली फूड, पैकेज्ड फूड, जंक फूड, आइसक्रीम और खासतौर पर मीठा खाना आदि हाई ट्राइग्लिसराइड्स का कारण बन जाते हैं। ऐसे में इनसे दूरी बनाएं।

चीनी को कहें ना

अगर आप ट्राइग्लिसराइड को दूर रखना चाहते हैं तो चीनी से दूरी बनाना जरूरी है। खासतौर पर फ्रुक्टोज से। सोडा ड्रिंक्स, कैंडी, केक, बेक्ड कुकीज, कॉर्न सिरप, फलेवर्ड दही और आइसक्रीम आदि सभी में हाई शुगर होता है। इनकी जगह शहद, गन्ने का रस, ताजे फलों का रस, गुड़ आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

खाएं हाई फाइबर फूड

फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का दुश्मन है। इसलिए अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करना चाहते हैं तो हाई फाइबर फूड खाएं। साबुत अनाज आपके लिए बेस्ट है। इसी के साथ दलिया, ओट्स, बीन्स आदि को डाइट में शामिल करें।

चुनें सही फैट

फैट ट्राइग्लिसराइड लेवल को बढ़ाता है। लेकिन हेल्दी फैट इसके लेवल को कम भी कर सकता है। ऐसे फूड चुनें जिसमें मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट हो। अखरोट, एवोकाडो, कैनोला ऑयल, ओलिव ऑयल आदि को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। वहीं मैदा से बने फूड, फ्राइड फूड, फ्रेंच फ्राइज, केक, चिप्स आदि का कम से कम सेवन करें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड है जरूरी

अपनी डेली डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करना बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ के लिए अच्छा है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होता है। अखरोट, पालक, ग्रीन सलाद, बीन्स, फलियां आदि को डेली डाइट में शामिल करें। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह से ओमेगा-3 फैटी एसिड के सप्लीमेंट भी लें।

वेट लॉस पर करें फोकस

आपका बढ़ता वजन हाई कोलेस्ट्रॉल का इशारा हो सकता है। जितना वजन ज्यादा होगा ट्राइग्लिसराइड्स उतना ही बढ़ता है। इसलिए वेट लॉस पर ध्यान दें। अपने वजन को कंट्रोल करके आप कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आप अपने ट्राइग्लिसराइड्स को 20% से 30% तक कम कर सकते हैं। आप वॉकिंग, रनिंग, स्विमिंग, डांस, एरोबिक्स आदि भी कर सकते हैं।

शराब से बनाएं दूरी

शराब के ज्यादा सेवन से ट्राइग्लिसराइड बढ़ता है। इसलिए इसका सीमित सेवन ही करें। इसकी जगह आप हर्बल ड्रिंक्स, ग्रीन टी, आइस्ड टी आदि का सेवन करें, ये आपकी सेहत के लिए अच्छे ऑप्शन हैं।

रेड मीट की जगह चुनें मछली

ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। ऐसे में रेड मीट की जगह आप फिश को चुनें। वीक में कम से कम दो बार आप फिश खा सकते हैं। खासतौर पर सैल्मन, हेरिंग, मैकेरल, लेक ट्राउट, टूना और सार्डिन आदि फिश अच्छा ऑप्शन है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.