गर्मी में धूप लेने का सबसे सही समय क्या होता है?

गर्मी में धूप में दिनभर नहीं बैठा जा सकता है। इसलिए आपको सुबह के साथ ही धूप में बैठकर विटामिन डी लेना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 24, 2026 4:34 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Vitamin D for Summer: क्या गर्मियों में धूप लेना जरूरी होता है? ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ सर्दी के मौसम में ही धूप में बैठना जरूरी होता है। लेकिन, शरीर को गर्मी के मौसम में भी धूप की जरूरत होती है। अगर आप गर्मियों में धूप नहीं लेंगे, तो इससे विटामिन डी की कमी हो सकती है और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि गर्मी की तेज और चिलचिलाती धूप में बैठना कैसे संभव है? तो आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में आपको एक खास समय पर धूप लेना होता है, जिससे आपको धूप से मिलने वाले सारे फायदे आसानी से मिल जाएंगे और गर्मी भी नहीं लगेगी। तो आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गर्मियों में धूप लेने का सबसे सही समय क्या होता है?

गर्मियों में धूप लेने का सही समय क्या है?

गर्मी के मौसम में धूप लेने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप सुबह 7 से 9 बजे तक धूप में बैठ सकते हैं। इस समय पर सूरज की किरणें काफी हल्दी होती हैं। अगर आप सुबह के समय धूप लेंगे, तो इससे शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलता है। सुबह की धूप लेने से त्वचा को होने वाला नुकसान का खतरा भी कम होता है।

अगर आपको सुबह समय नहीं मिलता है, तो आप शाम के समय करीब 5 बजे की धूप ले सकते हैं। इस दौरान सूरज की किरणें कम हो जाती है और इससे त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

गर्मी में धूप कब नहीं लेना चाहिए?

गर्मी के मौसम में 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक काफी तेज धूप होती है। इस दौरान यूवी किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं। इसलिए इस समय के दौरान आपको धूप लेने से बचना चाहिए। इस दौरान धूप लेने से टैनिंग, सनबर्न और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, आपको सिरदर्द, चक्कर आने और बेजैनी जैसा भी महसूस हो सकता है। तेज धूप में लंबे समय तक बैठने से स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।

sunbath sunbath

धूप लेना जरूरी क्यों होता है?

  • धूप से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है।
  • इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  • धूप लेने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचा जा सकता है।
  • धूप लेने से आपका मूड भी अच्छा रहता है। इसलिए गर्मी में भी थोड़ी देर सुबह या शाम की धूप जरूर लें।

इन बातों का ध्यान रखें

गर्मी में धूप लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना, फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है।

  • गर्मी में 15 से 20 मिनट से ज्यादा धूप में न बैठें।
  • धूप में बैठते समय सिर और आंखों को कवर करके बैठें।
  • धूप में बैठने से पहले और बाद में खूब पानी पिएं। इससे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है।

सिर्फ सर्दी ही नहीं, गर्मियों में भी धूप लेना जरूरी होता है। लेकिन, गर्मियों में ज्यादा धूप लेने से बचना चाहिए। वहीं, सुबह 7 से 9 की धूप लेना सबसे अच्छा माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.