मोतियाबिंद की सर्जरी किस मौसम में करवानी चाहिए?

Best Season for Cataract motiyabind operation: आपको मोतियाबिंद है और आप इसके ऑपरेशन के लिए सही मौसम की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 5, 2026 7:52 AM IST

Best Season for Cataract motiyabind operation: किसी भी कारण से अगर आपको मोतियाबिंद की परेशानी है और इलाज के लिए बेस्ट समय खोज रहे हैं, तो आपके लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट है। डॉ. पुरेंद्र भसीन बताते हैं कि भारत जैसे देश में मुख्य रूप से तीन मौसम होते हैं: गर्मी (मार्च-जून), बारिश (जुलाई-सितंबर) और सर्दी (अक्टूबर-फरवरी) इनमें से हर मौसम ऑपरेशन करवाने के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट होता है।

1. सर्दियों में मोतियाबिंद की सर्जरी

डॉक्टर का कहना है कि सर्दियों में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने से इंफेक्शन का खतरा काफी कम होता है। सर्दियों के मौसम में पसीना कम आता है। कम पसीना आने से बैक्टीरिया और वायरस भी कम एक्टिव होते हैं। इससे मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद रिकवरी आसान हो जाती है। गर्मी और बारिश के मौसम के मुकाबले सर्दियों में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद हुए घाव जल्दी से भरते हैं। सर्दियों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने से सूजन और जलन की परेशानी भी कम होती है। डॉ. पुरेंद्र भसीन बताते हैं कि सर्दियों में बहुत ही हल्की धूप होती है, इससे आंखों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है।

सर्दियों में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने के फायदे

  1. संक्रमण का खतरा कम होता है- सर्दियों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इस मौसम में पसीना बहुत कम आता है। इससे जिससे आंखों में बैक्टीरिया जाने की संभावना घट जाती है।
  2. घाव जल्दी भरता है- सर्द हवाओं के कारण ठंडे मौसम में सूजन और जलन कम होती है, जिससे आंखों की रिकवरी तेज होती है।
  3. धूल और प्रदूषण कम रहता है- डॉ. पुरेंद्र भसीन कहते हैं कि सर्दियों में वातावरण अपेक्षाकृत साफ रहता है, जिससे आंखों में जलन और इन्फेक्शन का जोखिम कम होता है।
  4. आंखों में सूखापन कम होता है- सर्दियों में धूप और गर्म हवा कम होने से आंखों में जलन कम होती है। यही मुख्य कारण है कि ज्यादातर डॉक्टर सर्दियों में ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने की सलाह देते हैं।
  5. मानसिक आराम- सर्दियों के मौसम में मरीज ज्यादा सहज महसूस करता है, जिससे इलाज का अनुभव बेहतर होता है।

2. गर्मियों में मोतियाबिंद की सर्जरी

आप चाहे तो गर्मियों के मौसम में भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा सकते हैं। पर गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, इससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। ऐसे मौसम में ऑपरेशन करवाने से इंफेक्शन का खतरा कई गुणा होता है। गर्मियों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने से आंखों में जलन, घाव भरने में देरी और कुछ मामलों में ऑपरेशन के बाद तेज खुजली की समस्या हो सकती है। डॉ. पुरेंद्र भसीन सलाह लेते हैं कि अगर कोई मरीज गरीब के मौसम में अपना मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा रहा है, तो उसे साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

गर्मियों में मोतियाबिंद सर्जरी करवाने के नुकसान

3. बारिश के मौसम में मोतियाबिंद की सर्जरी

बारिश का मौसम सर्जरी के लिए सबसे कम अनुकूल माना जाता है। बारिश के मौसम में हवा में सबसे ज्यादा नमी रहती है। इससे फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरियल तेजी से बढ़ते हैं। बारिश के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने से घाव देर से भरता है। इसके कारण संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है। हमारे साथ खास बातचीत में डॉक्टर बताते हैं कि जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो मानसून में मोतियाबिंद की सर्जरी नहीं करवानी चाहिए।

बारिश में मोतियाबिंद सर्जरी करवाने के नुकसान

कौन सा मौसम है मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए सबसे सही

मौसमउपयुक्तताखतरारिकवरी
सर्दीसबसे अच्छा समयबहुत ही हल्कातेज होती है
गर्मीमध्यम समय होता हैमध्यम बना रहता हैसामान्य रहती है
बरसातकमइंफेक्शन ज्यादा होता है।बहुत ही धीमी रहती है।

मोतियाबिंद का ऑपरेशन पर क्या कहती है रिसर्च

भारत में AIIMS (All India Institute of Medical Sciences)और ICMR (Indian Council of Medical Research) द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद इन्फेक्शन की दर सर्दियों के महीनों में सबसे कम और मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसलिए जहां तक संभव हो डॉक्टर सर्दियों में ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह देते हैं। गर्मियों और मानसून में हवा बहुत ज्यादा नम या ड्राई हो जाती है। ऐसे में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने से मरीज को इंफेक्शन, बैक्टीरिया का प्रसार और घाव में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आपको मोतियाबिंद है और आप इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आपके लिए कौन से मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना ज्यादा बेहतर है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें और किस मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना आपके लिए सही है, इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने के फायदे

मोतियाबिंद की सर्जरी से पहले मेडिकल टेस्ट

डॉक्टर का कहना है कि मोतियाबिंद की सर्जरी से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट करना बहुत जरूरी है। इसमें शामिल है

  • आंखों की पूरी जांच
  • ब्लड टेस्ट
  • BP और शुगर जांच

मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद क्या करें

  1. मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद आंखों को गंदे या सीधे हाथ से छूने से बचें।
  2. सर्जरी के 20 दिन तक किसी भी परिस्थिति में आंख में पानी न डालें।
  3. सर्जरी के बाद घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनें।
  4. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की दी हुई ड्रॉप्स को नियमित रूप से डालें।
  5. कम से कम 2 हफ्ते तक किसी भी प्रकार का भारी काम करने से बचें।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है?

हॉस्पिटल का प्रकारऑपरेशन पर होने वाला खर्च
सरकारी अस्पतालमुफ्त (कुछ मामलों में 2000 से 5000)
प्राइवेट15000 से 50000
लेजर50, 000 से 60, 000

निष्कर्ष

डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन हमेशा सर्दियों के मौसम में ही करवाना चाहिए। गर्मी और बरसात के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने से बचना चाहिए। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन जरूर करें। आपके मन में मोतियाबिंद के ऑपरेशन को लेकर किसी प्रकार का सवाल है या कोई कंफ्यूजन वाली स्थिति पैदा हो रही है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें। याद रखें किसी भी बीमारी के बारे में डॉक्टर से सवाल पूछने में कोई एतराज नहीं है। डॉक्टर सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि आपके मन के अंदर बैठे डर को खत्म करने के लिए भी हैं।

Highlights

  • सर्दियों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना चाहिए।
  • सर्दियों में ऑपरेशन करवाने से इंफेक्शन नहीं होता है।
  • ऑपरेशन करवाने के बाद सही दवाएं जरूर लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source