गले में इन्फेक्शन के लक्षण और घरेलू उपचार

मौसम में बदलाव की वजह से गले के इंफेक्शन की समस्या बहुत आम होती है। गले में तकलीफ की समस्या कई तरह की होती है। कई बार गले के इंफेक्शन का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्टिरीयल इंफेक्शन की वजह से होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 2, 2020 7:16 PM IST

जब भी गले में इन्फेक्शन हो उसे कभी भी इग्नोर न करें। मौसम में बदलाव की वजह से गले के इंफेक्शन (Throat Infection) की समस्या बहुत आम होती है। गले में तकलीफ की समस्या कई तरह की होती है। कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्टिरीयल इंफेक्शन की वजह से होता है। संक्रमण की वजह से गले में तकलीफ जब होती है तो उसका इलाज करना बहुत जरूरी हो जाता है। गले में तकलीफ होने पर गले में दर्द होता है। गले में तकलीफ होने पर गले में खराश होने लगती है। आइए जानते हैं गले में तकलीफ, गले में खराश को ठीक करने के बारे में विस्तार से जानें।

गले में संक्रमण होने का मुख्य कारण

Throat Infection causes and home remedies

गले में संक्रमण (Throat Infection) की मुख्य वजह बैक्टीरिया व वायरस का हमले की वजह से होता है। गले में दोनों तरफ टॉन्सिल्स होते हैं जो गले की सुरक्षा करते हैं लेकिन जब बैक्टीरिया या वायरस का हमला होता है तो टॉन्सिल्स में सूजन आ जाता है। गले में इंफेक्शन की वजह से दर्द और खराश की समस्या हो जाती है। बदलते मौसम में खांसी कर रही है बहुत परेशान तो अपनाएं ये 4 देसी घरेलू उपाय।

गले में खराश के देसी घरेलू उपाय

गले में खराश की समस्या गले में इंफेक्शन की वजह से होती है। गले में इंफेक्शन का इलाज आयुर्वेदीक और देसी घरेलू उपायों से जल्द ठीक करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं गले में खराश के देसी घरेलू उपाय के बारे में.....

गले में खराश के लिए गर्म पानी के गरारे

गले में खराश होने पर गर्म पानी से गरारे करना बहुत फायदेमंद होता है। गले में खराश अगर बार-बार होता है तो आपको गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारा करना चाहिए। गर्म पानी में नमक डालकर जब आप गरारे करते हैं तो गले का इंफेक्शन ठीक होता है। खांसी से तुरंत दिलाए छुटकारा मुलेठी, जानें इसके अन्य लाभ।

गले में तकलीफ होने पर हल्दी और दूध का उपयोग

अगर आपके गले में तकलीफ हो गयी है तो आपको दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। गले में खराश की मुख्य वजह इंफेक्शन होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो इंफेक्शन को दूर करने का काम करते हैं। रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी और थोडी से काली मिर्च मिलाकर पीने से गले में तकलीफ की समस्या ठीक हो जाती है।

लहसुन से गले की तकलीफ को ठीक करना

लहसुन का सेवन इंसान को रोग से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है। अगर आपको बार-बार गले में इंफेक्शन होताह तो आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ एक लहसुन की कली को मुंह में रखकर चूस सकते हैं। गले का इंफेक्शन कब हो सकता है जानलेवा ? जानें बचने के उपाय।

गले में दर्द होने पर भाप लेना फायदेमंद

गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन होने पर दर्द और भारीपन आ जाता है। अगर गले में दर्द होता है तो आपको भाप लेना चाहिए। भाप लेने से गले का दर्द ठीक होता ही साथ में इंफेक्शन की समस्या ठीक होती है।

गले के इंफेक्शन में देसी मसाला चाय लाभदायक 

गले में इंफेक्शन होने पर आपको देसी घरेलू उपायों में सबसे कारगर मसाला चाय होती है। देसी घरेलू चाय बनाने के लिए अदरक, तुलसी, काली मिर्च और लौंग को शामिल करना चाहिए। देसी मसाला चाय गले के इंफेक्शन और गले के दर्द से छुटकारा मिलता है। क्रेनबेरी जूस है इन्फेक्शन का दुश्मन, जानें इसके 4 फायदे।

उपरोक्त सभी घरेलू उपायों से आप गले में इंफेक्शन और गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं. अगर गले में लंबे समय तक इंफेक्शन रहता है तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source