
... Read More
पीसीओएस (PCOS) महिलाओं में होने वाली आम समस्या बन गई है, पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की समस्या से आजकल बहुत सारी लड़कियां और महिलाएं परेशान रहती है. इस समस्या में आपके शरीर में हार्मोन बैलेंस बिगड़ जाता है और उससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पीसीओएस की समस्या में अनचाहे बाल, अनियमित पीरियड्स, गालों में पिंपल्स और लोअर बैली फैट अधिक हो सकता है. इसके कारण प्रजनन संबंधी समस्याएं होती हैं और महिलाओं को गर्भधारण करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि अपने खान-पान और एक्सरसाइज से इसे संतुलित नहीं किया जा सकता है. कुछ खास एक्सरसाइज से पीसीओएस की समस्या में राहत मिल सकती है.
इस एक्सरसाइज के करने से आपकी मांसपेशियों के मजबूत होने के साथ-साथ आपको तनाव दूर करने में भी मदद मिलती है. रोज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है. लेकिन अगर आप गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं तो आपको अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
यह एक्सरसाइज बेहद ही मजेदार होती है आप इसे अपनी फ्री समय में कर सकते हैं जुम्बा एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम होगा और पीरियड्स से संबंधित समस्याओं में काफी हद तक मदद मिल सकती है और फिट होने से आपको गर्भाधारण करने में भी मदद मिलती है.
आपकी आपके जीवन को संतुलित करने के लिए योगा एक अच्छा माध्यम बन सकता है.पीसीओएस के कारण होने वाले हार्मोन डिसबैलेंस को भी योगा से ठीक किया जा सकता है. योगा करने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे और आपका स्ट्रेस भी कम होगा.
यदि आप अपने दिन की शुरुआत एक लंबी वॉक से करते हैं तो आप पूरा दिन फ्रेश और ऊर्जावान रहेंगे टहलने से आपका ब्लड प्रेशर और पीसीओएस जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी. इससे आपके शरीर का ब्लड सरकुलेशन भी सही रहता है.
स्विमिंग एक अच्छी एक्सरसाइज है क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में रक्त का संचार तेजी से होने लगता है और आप स्वस्थ भी महसूस करते हैं.