दिल्ली में लिवर की बीमारियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 सरकारी अस्पताल, पहले और चौथे हॉस्पिटल में तो लिवर ट्रांसप्लांट भी है संभव

क्या आपको लिवर की बीमारी है? प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल लग रहा है? अगर हां, तो आपको बता दें कि दिल्ली में कई सरकारी अस्पताल हैं, जो लिवर रोगों का मुफ्त या काफी कम कीमत में इलाज कराते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में पैसा फूंकने के बजाय आप इन सरकारी अस्पतालों का रुख कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 26, 2026 4:02 PM IST

क्या आपको लिवर की बीमारी है? प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल लग रहा है? अगर हां, तो आपको बता दें कि दिल्ली में कई सरकारी अस्पताल हैं, जो लिवर रोगों का मुफ्त या काफी कम कीमत में इलाज करते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में पैसा फूंकने के बजाय आप इन सरकारी अस्पतालों का रुख कर सकते हैं।

दिल्ली में कई सरकारी और निजी अस्पताल हैं, जो अलग-अलग तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं। जो लोग संपन्न हैं और खर्चा उठा सकते हैं, वे अक्सर प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं। वहीं, ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में महंगे इलाज और सुविधाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, दोनों ने अपने-अपने स्तर पर सरकारी अस्पतालों में कई सुविधाएं प्रदान की हैं, जिसमें सिर्फ किसी बीमारी का निदान, इलाज या सर्जरी शामिल नहीं है। बल्कि, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त या बेहद कम कीमत में किसी भी बीमारी का इलाज हो जाता है।

अगर लिवर रोगों की बात करें तो प्राइवेट अस्पताल में इसका खर्चा काफी ज्यादा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में लिवर रोगों को डायग्नोस करना है या इनका इलाज करना हो, सभी सुविधाएं मुफ्त में मिल जाती है। क्या आपको पता है दिल्ली में कौन से सरकारी अस्पतालों में लिवर रोगों का इलाज होता है? अगर नहीं, तो इस लेख को पढ़ें और जानें कि कौन-कौन से अस्पताल में लिवर संबंधी बीमारियों का इलाज होता है?

liver disease treatment

hepatitis disease

1. इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS)

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, भारत का पहला सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां पर लिवर और पित्त नली से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज होता है। यह हॉस्पिटल दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है और लिवर की प्रमुख बीमारियों का इलाज करता है। इस अस्पताल में लिवर प्रतिष्ठित हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। ILBS में लिवर की सामान्य जांच से लेकर इलाज और ट्रांसप्लांट तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर रोगों का इलाज होता है। इसमें ओपीडी और आपातकालीन, दोनों तरह की सेवाएं मौजूद हैं।

2. सफदरजंग हॉस्पिटल

सफदरजंग, भारत के सबसे बड़े और पुराने सरकारी अस्पतालों में से एक है। इस अस्पताल में सभी तरह के रोगों का इलाज होता है। यहां लिवर से जुड़े रोगों का इलाज भी होता है। सफदरजंग अस्पताल में लिवर रोगों का निदान से लेकर इनके इलाज तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, अल्कोहोलिक लिवर रोग सभी तरह की बीमारियों का इलाज संभव है। इस अस्पताल में लिवर से जुड़े रोगों का निदान करने के लिए सभी डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां निजी अस्पतालों की तुलना में बेहद ही कम कीमत पर इलाज होता है।

liver disease hospital

3. डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल

दिल्ली के दिल (कनॉट प्लेस) में स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया, देश में एक बेहद प्रसिद्ध और बड़ा हॉस्पिटल है। यह एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां लिवर और पित्त नली संबंधी विभाग है। इस विभाग में लिवर और पित्त से जुड़े सभी रोगों का इलाज होता है। अस्पताल में कई प्रतिष्ठित और विशेषज्ञता प्राप्त हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। इस अस्पताल में लिवर के सभी तरह के रोगों का इलाज और सर्जरी आदि होती है। यानी अस्पताल में डायग्नोस्टिक, इलाज और सर्जरी तक की सभी सुविधाएं बेहद कम कीमत में मिलती है।

4. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(AIIMS)

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भी लिवर से संबंधित कई रोगों का इलाज होता है। इस अस्पताल में लिवर से जुड़ी सामान्य और जटिल सर्जरी भी की जाती है। एम्स में सर्जरी करवाने में काफी समय लग सकता है, क्योंकि यहां की वेस्टिंग लिस्ट काफी लंबी होती है और लोगों को सर्जरी के लिए सालों-साल लग जाते हैं। हालांकि, गंभीर मामलों में रोगियों को प्राथमिकता दी जाती है और तुरंत सर्जरी कर दी जाती है। इस अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी विभाग के माध्यम से हेपेटाइटिस, सिरोसिस और अन्य लिवर संबंधी बीमारियों का इलाज होता है। अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अस्पताल में बेहद कम कीमत में लिवर ट्रांसप्लांट हो सकता है। अगर किसी के पास आयुष्मान कार्ड है, तो लिवर रोगों का इलाज मुफ्त में या बेहद ही कम कीमत में संभव है।

liver disease deadly

5. लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP)

लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल, दिल्ली गेट के पास स्थित है। इस अस्पताल में सामान्य से लेकर गंभीर, सभी तरह के रोगों का इलाज होता है। यह दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल है, जहां सभी रोगों का इलाज होता है। इस अस्पताल में लिवर रोगों का इलाज भी होता है। एलएनजेपी में लिवर रोगों का निदान से लेकर इलाज, सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर रोगों का इलाज किफायती दरों में हो जाता है।

liver disease symptoms

liver transplate expenses