... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 12, 2021 1:15 PM IST
Right or Left किस हाथ में लगवाएं कोरोना वैक्सीन? जानें किस हाथ में वैक्सीन लगवाने पर आपको नहीं होगी परेशानी
दुनियाभर के कई देशों में वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके। मौजूदा वक्त में डॉक्टर, नर्स, सेना के जवान और कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे जैसे लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में आम लोगों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होगी। हालांकि वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं, जिसमें से एक सवाल ये भी है कि कौन से हाथ में वैक्सीन लगवाना ज्यादा बेहतर रहेगा।
दूसरी वैक्सीन की ही तरह कोरोना वैक्सीन भी हाथ के ऊपरी हिस्से में लगाई जा रही है। ज्यादातर वैक्सीन, जिन्हें अभी तक मंजूरी मिली है उसमें से दो डोज वाली वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी बातई जा रही है और पहली डोज के बाद दूसरी वैक्सीन करीब एक महीने बाद लगाई जाती है। इसके साथ ही जहां इंजेक्शन लगाया गया है, उस हिस्से में दर्द वैक्सीन का सबसे आम साइड-इफेक्ट है। कुछ लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद बहुत ज्यादा दर्द होता है इतना ही नहीं वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को तो हाथ हिलाने में मुश्किल हो सकती है। ये एक सबसे बड़ा कारण है, जिसके बारे में लोग सोच रहे हैं कि कौन से हाथ में वैक्सीन लगवाना सही रहेगा। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपका जवाब हमारे पास है।
आप किस हाथ पर वैक्सीन लगवाना चाहते हैं इसका फैसला आप खुद कर सकते हैं। कोविड वैक्सीन लगवाना ठीक वैसा ही है, जैसा कि दूसरी वैक्सीन लगवाने के दौरान होता है। किस हाथ में वैक्सीन लगवानी है, इसका चुनाव करते वक्त कोई सही या गलत विकल्प आपके पास नहीं है। डॉक्टर अंतिम फैसला आप पर छोड़ सकता है।
ये सिर्फ और सिर्फ आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको किस हाथ में वैक्सीन लगवानी है। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद आपको एक या फिर दो दिन तक हाथ में दर्द रह सकता है इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप जिस हाथ से ज्यादा काम करते हैं उस हाथ में वैक्सीन न लगवाएं, जैसे अगर आप राइटी हैं, तो आपको उल्टे हाथ में वैक्सी लगवानी चाहिए और गर आप लेफ्टी हैं तो आपको सीधे हाथ में वैक्सीन लगवानी चाहिए।
इसके ठीक विपरीत कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ये मानते हैं कि उनके हाथ में वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द कुछ ही देर में चला जाता है, उन्हें अपने उस हाथ में वैक्सीन लगवानी चाहिए, जिस हाथ से वह ज्यादा काम करते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद हाथ से लगातार काम करने पर आपके प्रभावित हाथ में रक्त का बहाव सही होने से भी आपको दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
इसका सीधा-सादा जवाब है हां। आप वैक्सीन का दूसरा शॉट किसी भी हाथ में लगवा सकते हैं।
किस हाथ में वैक्सीन लगवानी चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप राइटी हैं या लेफ्टी। दरअसल अगर आप राइटी हैं और उसी हाथ में वैक्सीन लगवा लेते हैं तो आपको दर्द के साथ सूजन भी हो सकती है, जिसके कारण आपको काम करना मुश्किल हो सकता है और ये दर्द व सूजन कम से कम 1 या 2 या फिर हफ्ते भर भी रह सकती है। ठीक यही हाल उल्टे हाथ का भी है। इसलिए इस बात का ख्याल रखएं।
(सोर्सः TOI)