Benefits of Wine : वजन कम करे वाइन, जानें वाइन पीने के अद्भुत फायदे

जो लोग एक गिलास रेड वाइन पीते हैं, उनके शरीर को एक घंटे के एक्सरसाइज जितना लाभ मिलता है। इतना ही नहीं रेड वाइन दिल के लिए भी बेहतर मानी जाती है। जानें, रेड और वाइट वाइन (Benefits of wine) कैसे सेहत के लिए होती हैं हेल्दी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 2, 2020 3:22 PM IST

एक शोध में यह कहा गया है कि जो लोग रेड वाइन पीते हैं, उनकी आंतों में माइक्रोबायोटा की विविधता बढ़ने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे में कमी आती है। यदि आतों के माइक्रोबायोम में बैक्टीरिया के विभिन्न प्रजातियों की संख्या अधिक हो, तो आंत हमेशा स्वस्थ रहते हैं। वहीं एक दूसरे अध्ययन में यह कहा गया है कि जो लोग एक गिलास रेड वाइन पीते हैं, उनके शरीर को एक घंटे के एक्सरसाइज जितना लाभ मिलता है। इतना ही नहीं रेड वाइन दिल के लिए भी बेहतर मानी जाती है। साथ ही इसमें अनाज, फलों, सब्जियों और नट्स बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो इसे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर बनाता है। जानें, रेड और वाइट वाइन (Benefits of wine) कैसे सेहत के लिए होते हैं हेल्दी...

फैट बर्न करे रेड वाइन (Red wine benefits)

शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए आप एक गिलास रेड वाइन पी सकते हैं। एक अध्ययन की मानें, तो रेड वाइन लाल अंगूर से बनता है, जिसमें ओबेसिटी को मैनेज करने की ताकत होती है। साथ ही एलाजिक एसिड केमिकल फैट सेल्स की ग्रोथ को कम करता है। नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं होता, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है और फैट बर्न होता है।

ब्रेस्टफीड कराते समय एल्कोहल का सेवन, बच्चों पर करता है कुछ ऐसा असर

वजन कम करने के लिए व्हाइट वाइन (white wine benefits) 

रेड वाइन की तरह व्हाइट वाइन (Benefits of wine) भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे पीने से वजन कम होता है। इसमें फिनोल होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

बाल बनें शाइन और स्ट्रॉन्ग

प्रदूषण, धूल-मिट्टी से आज बालों का बुरा हाल हो रहा है। हर कोई बाल गिरने, डैंड्रफ आदि की समस्या से परेशान है। बालों की इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो रेड वाइन फायदेमंद हो सकती है। रेड वाइन में मौजूद रिसेवेरेट्रोल तत्व बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है। इससे बाल घने, मजबूत और शाइनी भी बनते हैं। यदि आपको स्कैल्प पर खुजली, डैंड्रफ आदि की समस्या भी है, तो रेड वाइन इस्तेमाल करें। पीने के साथ ही बालों में रेड वाइन लगाना हेल्दी हो सकता है।

डैंड्रफ से पाना है छुटकारा, तो 1 कप रेड वाइन लें। इसमें 1 कप पानी मिलाएं। इससे बालों और स्कैल्प पर मसाज करें। अब बालों को शावर कैप से कवर कर लें। आधा घंटा यूं हीं छोड़ दें फिर शैम्पू कर लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें।

त्वचा में लाए निखार

त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है रेड वाइन। कार्बोहाईड्रेट, रेस्वेराट्रॉल, कैटेचिंस, एंटीऑक्सीडेंट आदि होता है रेड वाइन में, जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होने के कारण आपकी स्किन झुर्रियों एवं फाइन लाइन्स से बची रहती है। त्वचा को नमी प्रदान करती है। रेड वाइन से त्वचा बेदाग और निखरी नजर आती है। एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह त्वचा की कोलेजन को संतुलित करती है।

चाहते हैं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना, तो यूं करें एल्कोहल का सेवन बंद

शराब कैसे हो जाती है जहरीली – एल्कोहल कब बन जाता है जहर ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source