
Also Read
Kya Raat ko Moja Pahan ke Sona Chahiye: ठंडी हवाओं के आगमन के साथ ही सर्दियां अपने आने का आगाज करना देती हैं। हाथ-पैर ठंडे होने लगते हैं तो शरीर पर स्वेटर और जैकेट चढ़ जाती हैं। गर्म कपड़े हमें सर्दी से बचाने और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। असल में सर्द हवाएं शरीर के तापमान को तेजी से कम करती हैं। ऐसे में रात के समय पैरों-हाथों का ठंडा होना आम है। कई लोगों को तो हल्की सर्दी में पैरों में जुराबें पहनने तक की जरूरत महसूस होने लगती है। तो बहुत से लोग ठंड से बचने के लिए जुराबें पहनकर सोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या जुराबें पहनकर सोना सही है? नहीं जानते तो आइए आज हम आपको बताते हैं।
सर्दियां आते ही अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि क्या रात को मोजे पहन कर सोना चाहिए या नहीं तो बता दें कि जानकारों के अनुसार, जुराबें पहनकर सोना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, बहुत टाइट या गीली जुराबें पहनना नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे त्वचा को हवा नहीं मिलती और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जुराबें पहनकर सोने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और आपको कई और फायदे मिलते हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको उन लाभों के बारे में।
जब आप जुराबें पहनकर सोते हैं तो पैरों की गर्माहट बनी रहती है। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और आपको नींद जल्दी और गहरी नींद आती है। वहीं ठंडे पैर दिमाग को बार-बार तापमान संतुलित करने के लिए काम करने को कहते हैं, जिससे नींद में बाधा आती है। ऐसे में सर्दियों में जुराबें पहनकर सोना अच्छी नींद के लिए फायदेमंद साबित होता है।
जानकर बताते है कि ठंड के मौसम में अक्सर रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे हाथ-पैरों ठंडे होने पर सुन्नपन महसूस होता है। जुराबें पहनने से पैरों की गर्माहट बनी रहती है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। इससे न सिर्फ पैरों की ठंडक दूर होती है, बल्कि शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।
वहीं सर्दियों में पैरों की त्वचा रूखी और फटने लगती है, खासकर महिलाओं की। ऐसे में यदि आप जुराबें पहनने और इससे पहले पैरों पर मॉइश्चराइज करें जैसे नारियल तेल या क्रीम से तो पैरों की नमी लंबे समय तक बनी रहेगी। ऐसा करने से एड़ी फटने की समस्या कम होती है और त्वचा मुलायम रहती है।
ध्यान दें कि मोजे हमेशा साफ और सूती या ऊनी कपड़े के हों। बहुत टाइट मोजे पहनने से रक्त संचार बाधित होता है। वहीं गीले या गंदे मोजे पहनकर सोने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इन्हें रोजाना बदलना जरूरी है। आप डॉक्टर सलाह पर साफ, सूती, ऊनी और ढीली जुराबें पहनकर ही सोएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।