Tongue scraping: बच्चों को सिखाएं जीभ की सफाई सही तरीके से करना, होंगे ये हेल्दी फायदे

सुबह की भागदौड़ में जीभ की सफाई करते समय हम उतना ध्यान नहीं रखते। कई बार लोग यह सोचकर नहीं जीभ साफ (Tongue Cleaning) करते कि,यह उतना ज़रूरी नहीं। लेकिन जीभ सही तरीके से साफ ना करने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं। इसी तरह छोटे बच्चों को ओरल हाइजिन की आदतें सिखानी पड़ती हैं।  बच्चे जो, आमतौर  पर ठीक तरह से ब्रश नहीं करते। इसीलिए,  उन्हें जीभ की सफाई सही तरीके करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें, समझाएं कि जीभ की सही सफाई करने से उन्हें कुछ फायदे हो सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 27, 2020 2:22 PM IST

Benefits of Tongue Cleaning : ओरल हाइजिन (Oral Hygiene) में दांतों, मसूड़ों और जीभ की सफाई शामिल होता है। जैसा कि जीभ की स्थिति और रंगत हमारी हेल्थ के बारे में कई संकेत देती है।  जीभ की साफ-सफाई का सही तरीके से ध्यान ना रखने पर मुंह में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है। दरअसल, टंग स्क्रैपिंग सही तरीके से ना करने के कारण, जीभ पर बैक्टेरिया की परत जमा हो जाती है। जिससे, ओरल थ्रस (Oral Thurs) हो जाते हैं। सही तरीके से जीभ की क्लिनिंग करने से इस समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, जीभ की सफाई से यह फायदे भी होते हैं। (Benefits of Tongue Cleaning)

सुबह की भागदौड़ में जीभ की सफाई करते समय हम उतना ध्यान नहीं रखते। कई बार लोग यह सोचकर नहीं जीभ साफ (Tongue Cleaning) करते कि,यह उतना ज़रूरी नहीं। लेकिन जीभ सही तरीके से साफ ना करने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं। इसी तरह छोटे बच्चों को ओरल हाइजिन की आदतें सिखानी पड़ती हैं।  बच्चे जो, आमतौर  पर ठीक तरह से ब्रश नहीं करते। इसीलिए,  उन्हें जीभ की सफाई सही तरीके करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें, समझाएं कि जीभ की सही सफाई करने से उन्हें कुछ फायदे हो सकते हैं।

जीभ की अच्छी तरह करें सफाई, होंगे ये फायदे (Benefits of Tongue Cleaning ):

गम्स बनते हैं स्वस्थ:

जैसा कि जीभ दांतों और मसूड़ों के लगातार सम्पर्क में रहती है। इसीलिए, जीभ पर मौजूद बैक्टेरिया आपके मसूड़ो की सेहत को भी प्रभावित करते हैं। जब, जीभ के बैक्टेरिया दांतों और मसूड़ों तक फैल जाते हैं। तो, मसूड़ो में स्वेलिंग होने लगती है। इस स्थिति को जिंजवाइटिस कहते हैं। इस तरह टंग स्क्रेपिंग से आपके मसूड़ो को भी हेल्दी रखा जा सकता है।

सांसों की बदबू होती है कम:

जीभ पर बैठी गंदगी और मैल की वजह से मुंह में बैक्टेरिया की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। जिससे, सांसों की बदबू की समस्या होने लगती है। सांसों की इस दुर्गंध से राहत पाने के लिए जीभ की अच्छी तरह सफाई करें। इससे, दांतों की सड़न और गम प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। साथ ही सांसों की बदबू की समस्या से निजात मिलती है।

खाने का स्वाद समझ में आता:

सफाई की कमी के कारण आपकी जीभ पर बैक्टेरिया और डेड स्किन सेल्स की लेयर जमा हो जाती है। जिससे, आपको भोजन का स्वाद समझ नहीं आता। इस जमा प्लाक को साफ करना ज़रूरी है। क्योंकि, इससे आपको भोजन का स्वाद समझ आता है। जबकि, इसकी अनदेखी करने पर आपको भूख की कमी और अरूचि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जो, आपके शरीर को न्यूट्रिशन मिलने में परेशानी ला सकता है। (Benefits of Tongue Cleaning)

Covid and Ayurveda: कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लें आयुर्वेद की मदद, जानें क्यों इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी यह हर्बल काढ़ा पीने की सलाह

Parenting Tip: क्या आपके घर आया है नन्हा मेहमान, और सिलेक्ट करना है उसके लिए बेस्ट नाम? तो फॉलो करें ये टिप्स

Coronavirus and Children: क्या आपका बच्चा कोविड-19 से जुड़ी ख़बरों को लेकर है डरा हुआ? ऐसे करें बच्चों से कोरोना वायरस के बारे में बात

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source