Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेंटल हेल्थ खराब हो या फिजिकल हेल्थ, रात गुनगुने पानी में नहाकर सोने से मिलेगी राहत व साथ में मिलेंगे कई फायदे

Sardiyo me Raat ko Sone se Pahle Nhane ke Fayde: सर्दियों की रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना काफी अच्छा विकल्प माना जाता है, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं।

मेंटल हेल्थ खराब हो या फिजिकल हेल्थ, रात गुनगुने पानी में नहाकर सोने से मिलेगी राहत व साथ में मिलेंगे कई फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : December 22, 2025 12:37 PM IST

Sardiyo me Garm Pani se Nahane ke Fayde: कुछ लोग जहां कड़ाके की ठंड में भी ठंडे पानी में नहा कर अपनी शक्ति प्रदर्शन करने में लगे रहते हैं, वहीं कुछ लोग सर्दियों का मौसम आते ही नहाने के समय नौटंकी करना शुरू कर देते हैं। लेकिन नहाना बहुत जरूरी है और सिर्फ आपकी साफ-सफाई के लिए ही नहीं बल्कि नहाने से आपकी स्किन व हेयर हेल्थ के साथ-साथ फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ भी ठीक होती है। जरूरी नहीं है आपको सर्दियों में ही ठंडे पानी में नहा के दिखाना है, आप गुनगुने पानी में या फिर जितना गर्म तापमान आपको सूट करता है आप उसमें नहा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर आपने किसी दिन सुबह उठकर नहाना टाल दिया है, तो आप शाम को भी नहा सकते हैं। ज्यादातर लोगों को शाम को गुनगुने पानी में नहाने के फायदों के बारे में जानकारी भी नहीं होती लेकिन हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

मानसिक समस्याएं दूर होती हैं

दिनभर के काम के बाद हमारे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है जो रात तक भी दिमाग को ठंडा नहीं होने देता है। यही कारण है कि कई बार रात को तनाव व चिंता जैसे मानसिक विकार बढ़ जाते हैं। सर्दियों की रात में गुनगुने पानी से नहाकर जब आप कंबल में घुसते हैं, तो उससे अलग ही शांति मिलती है और दिमाग भी शांत होता है। इसलिए मानसिक समस्याओं जैसे एंग्जायटी, स्ट्रेस व डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के लक्षण)

Also Read

More News

नींद में सुधार होता है

आजकल एक बड़ी संख्या में लोगों को नींद से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, कुछ तो दिनभर के काम का प्रेशर, रिलेशनशिप इश्यू और फोन का ज्यादा इस्तेमाल ये सभी चीजें रात को आपकी नींद के साथ गड़बड़ करती हैं। ऐसे में जब नींद ठीक से नहीं आती या कम आती है, तो उसका असर आपकी अगली दिनचर्या पर पड़ता है। रात को गुनगुने पानी में नहाने से नींद अच्छी आती है और आप समय पर सो जाते हैं।

(और पढ़ें - किस विटामिन की कमी से नहीं आती रात को नींद)

मांसपेशियां रिलैक्स होती है

रात के समय गुनगुने पानी से नहाना आपकी मसल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। रात के समय मांसपेशियों का रिलैक्स होना बहुत जरूरी है, ताकि वे अगले दिन के लिए अपनी स्ट्रेंथ को वापस पा सकें और सही रिकवरी मिल सके। गुनगुने पानी में नहाने से पूरे शरीर की मांसपेशियां शांत हो जाती हैं, जिससे आपको और ज्यादा आराम मिलता है व अच्छा महसूस होता है।

स्किन और हेयर हेल्थ में सुधार

बालों और त्वचा के लिए तो नहाना फायदेमंद होता ही है और कुछ बातें हैं जो रात के समय नहाने की आदत को स्किन और बालों के लिए और फायदेमंद बनाती हैं। दिनभर धूल-मिट्टी के संपर्क में आए बाल और त्वचा को लेकर हम रात को ऐसे ही सो जाते हैं। जबकि अगर हम रात को नहा लेते हैं, तो सोने से पहले ही धूल-मिट्टी व प्रदूषण आदि साफ हो जाता है। इस आदत से बाल पहले से ज्यादा स्मूद व सिल्की रहने लगेंगे और स्किन भी पहले से ज्यादा नेचुरल और ग्लोइंग दिखने लगेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।