Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Oil in Navel : प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएं नाभि में तेल, और भी हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे

नाभि पेट के सबसे पास होती है इसलिए यह प्रजनन क्षमता से जुड़ी रहती है। नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। और भी होते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे, जानें यहां...

Oil in Navel : प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएं नाभि में तेल, और भी हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे
Massaging the navel provides astounding health benefits. © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : October 31, 2019 2:25 PM IST

क्या आपने कभी नाभि में कोई भी तेल लगाया है, यदि नहीं लगाया, तो जरूर लगाएं, क्योंकि नाभि में (oil in navel benefits) तेल लगाना काफी अच्छा माना गया है। बड़े-बुजुर्गों ने भी नाभि में तेल लगाने को काफी फायदेमंद बताया है। आज भी जब गांव या किसी छोटे शहरमें कोई बच्चा रात में रोने लगता है, तो उसके नाभि में तेल डाला जाता है, ताकि उसके पेट का दर्द या कोई भी समस्या दूर हो जाए। नाभि शरीर का मध्य बिंदु होता है। सर्दियों में भी आप चाहें तो रात के समय नाभि में तेल डालकर सो सकते हैं। इससे पेट की समस्या दूर होगी, होंठ नहीं फटेंगे। नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है, पुरुषों के शुक्राणु भी इस प्रक्रिया से स्वस्थ रहते हैं। जानें, नाभि में तेल लगाने के और क्या-क्या फायदे (oil in navel benefits) होते हैं।

नाभि होती है साफ

कई बार आप नाभि की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे नाभि गंदी हो जाती है। उसमें मैल जम जाती है। इसके लिए नाभि में सरसों का तेल डालने (benefits of navel oiling) से गंदगी ढीली होकर निकल जाती है। नारियल, जोजोबा, कस्तूरी, अंगूर के बीज के तेल आदि भी नाभि में लगा सकते हैं। ये तेल मृत त्वचा और गंदगी को ढीला कर देते हैं, जिसके बाद आप आसानी से नाभि को साफ कर सकते हैं।

सर्दियों में परेशान हैं एड़ियों के फटने से, यूं पाएं छुटकारा

Also Read

More News

प्रजनन क्षमता बढ़ाए

चूंकि नाभि पेट पर होती है, इसलिए यह प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करती है। नाभि में तेल लगाने से प्रजनन (oil in navel boosts Fertility) क्षमता बढ़ती है। नाभि पर तेल लगाकर मालिश करने से प्रजनन क्षमता दुरुस्त होती है। नारियल तेल या जैतून का तेल भी आप नाभि पर लगा सकते हैं। इससे शरीर अधिक फर्टाइल बनता है। ये सभी तेल (benefits of oiling in the navel) पुरुषों के शुक्राणु को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

त्वचा रहे मॉइस्चराइज

सर्दी के मौसम में त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है, जिससे ये सुस्त और निर्जीव लगती है। जब आप रात में नाभि में तेल लगाकर सोएंगे, तो आपकी त्वचा ड्राई और परतदार नहीं रहती है। त्वचा को मॉइस्चराइजर करने के लिए अपनी नाभि पर तेल लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें। इससे त्वचा नर्म होगी। जैतून या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल (oil in navel benefits) कर सकते हैं। होंठ अधिक फटते हैं, तो रात में नाभि पर तेल लगाएं। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में भी देरी करता है और त्वचा और होंठ को सुंदर बनाता है।

त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल

संक्रमण हो ठीक

नाभि अधिक गंदा रहने, उसमें मैल जमे रहने, नमी रहने के कारण कई बार उसमें संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। नाभि को साफ नहीं करेंगे तो उसमें बैक्टीरिया भी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए सरसों का तेल, टी ट्री ऑयल और नारियल का तेल नाभि में डालकर उसकी अच्छी तरह से कॉटन की मदद से सफाई करें। इन सभी तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो नाभि में संक्रमण (oil in navel benefits) होने से रोकते हैं।

पीरियड्स के दर्द से पाएं छुटकारा

पीरियड्स में जब तेज दर्द हो, तो नाभि में तेल लगाएं। इससे पेट में दर्द और ऐंठन (periods cramps) की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके लिए आप क्लैरी ऋषि तेल (clary sage oil), पुदीना, और अदरक जैसे तेल का इस्तेमाल करें। पेट के आस-पास इन तेलों से मालिश करें।

नाभि चक्र हो संतुलित

नाभि चक्र आपकी ऊर्जा और कल्पना का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। नाभि आपकी इच्छा सकती और लक्ष्यों का घर होता है। अपने नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए उसमें शीशम और चंदन का तेल लगाएं (oil in navel benefits)। इसे सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

सरसों तेल की झांस ही उसकी शुद्धता की पहचान

पेट दर्द हो ठीक

पेट में जब भी दर्द महसूस हो, तो नाभि में तेल लगाएं। दर्द से काफी हद तक छुटकारा (oil in navel benefits) मिल जाएगा। पेट पर तेल लगाना मुख्यरूप से खाद्य विषाक्तता, अपच और दस्त आदि पेट कि समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। आप अदरक और पुदीना के तेल को सरसों के तेल के साथ मिलाकर अपनी नाभि के ऊपर लगाएं। इससे भी पेट दर्द दूर होता है।

पढ़ने के लिए करें क्लिक

क्या जानते हैं आप नारियल तेल के ये 5 फायदे

नारियल तेल से त्वचा पर होने वाले फायदे

ऑलिव ऑयल दूर करे पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या

क्या ऑलिव ऑयल पीना सेहत के लिए हेल्दी है?

कैस्टर ऑयल की मदद से पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा

अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ के बारे में जरूर पढ़ें

तिल के तेल बाल और त्वचा के लिए  कैसे है फायदेमंद

सरसों तेल के फायदे

ऑलिव ऑयल कैसे है अन्‍य तेलों से बेहतर

शरीर की मसाज के लिए कौन सा तेल है बेहतर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आर्गन ऑयल के सेहत लाभ आप भी जानें

About the Author

... Read More