Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (Cervical Cancer) का शिकार होती हैं। गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण है ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है- HPV वैक्सीन। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीनएज शुरू होते ही हर लड़की को एचपीवी वैक्सीन क्यों लगवानी चाहिए और इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रहे हैं जयपुर स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डायरेक्टर डॉ. सी.पी. दाधीच (Dr. C. P. Dadhich Director – Obstetrics & Gynaecology, CK Birla Hospitals, Jaipur)
डॉ. सी.पी. दाधीच हमारे साथ खास बातचीत में बताते हैं कि भारत में आज भी कई परिवारों को लगता है कि HPV वैक्सीन सिर्फ लड़कियों के लिए है। लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लोग मेरे पास आते हैं और पूछते हैं लड़कियों को HPV वैक्सीन लगवाने से प्यूबर्टी, फर्टिलिटी या लंबे समय में किसी प्रकार की कोई अन्य समस्या तो नहीं हो सकती है। पर ये सभी बातें साइंटिफिक तौर पर गलत हैं। HPV वैक्सीन को दुनिया भर में मंजूरी मिली हुई है, इस पर बहुत रिसर्च हुई है कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका है। इसलिए हर लड़की को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
सर्वाइकल कैंसर से 90 प्रतिशत तक बचाव
भविष्य की प्रजनन समस्या से बचाव होता है
जननांग में होने वाले मस्सों से बचाव होता है
शादी के बाद HPV संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। ये वैक्सीन लगवाने से संक्रमण का खतरा कम होता है।
डॉक्टर बताते हैं कि HPV वैक्सीन दुनिया की सबसे सुरक्षित और प्रभावशील वैक्सीन है। ये वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से 90 प्रतिशत तक बचाव करती है। वर्तमान में भारत में मुख्य रूप से तीन तरह की एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है।
1. सर्वेरिक्स (Cervarix)
2. गार्डासिल (Gardasil 4)
3. गार्डासिल-9 (Gardasil 9)
लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए पेरेंट्स ये वैक्सीन उन्हें लगवा सकते हैं। ध्यान रहे कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन सरकारी सेंटर, सर्टिफाइड प्राइवेट अस्पताल पर ही लगवाएं। प्राइवेट क्लीनिक और छोटे नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने से बचें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।