hamburger icon
A
Read in English

Benefits of Gardening : 'जनता कर्फ्यू' में सैफ ले रहे हैं बागवानी का आनंद, जानिए बागवानी के 5 फायदे

रविवार को हुए जनता कर्फ्यू के दौरान सैफ अली खान ने बागवानी का मजा लिया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सैफ और तैमूर घर की बालकनी में बागवानी करते दिख रहे हैं। आप भी कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन में घर बैठकर बागवानी (Gardening benefits) के जरिए सेहतमंद रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 23, 2020 5:37 PM IST

Benefits of Gardening : बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना कपूर खान (Karina kapoor khan) रविवार को कोरोनावायरस (coronavirus outbreak) के खिलाफ जनता कर्फ्यू (Janta curfew) के दौरान घर के अंदर रहकर अपने खाली समय का सदुपयोग बखूबी करते नजर आए। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सैफ और तैमूर को उनके घर की बालकनी में बागवानी करते हुए देखा जा सकता है।

करीना के अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मेरे लड़के अपना काम कर रहे हैं। इसी के साथ करीना ने लोगों से दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की है। करीना ने कहा, "घर में रहें.. सुरक्षित रहें.. हैशटैगजनताकर्फ्यू।"

Mental Health benefits of Gardening: रखते हैं बागवानी का शौक तो नहीं होगा डिप्रेशन, जानें मेंटल हेल्थ के लिए गार्डनिंग करने के 3 फायदे

गार्डनिंग के फायदे (Health benefits of gardening in hindi)

1 एक स्टडी के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से बागवानी करते हैं, प्रकृति के बीच रहते हैं, पेड़-पौधों की देखभाल करते हैं, उन्हें एक मानसिक शांति मिलती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

2 हैप्पी हॉर्मोन में होती है वृद्धि, जब आप बागवानी करते हैं। धूल-मिट्‍टी में प्राकृतिक ऐंटी-डिप्रेसेंट पाया जाता है, जिसे मायकोबैक्टेरियम वैके कहा जाता है। रिसर्च बताते हैं, ऐंटी-डिप्रेसेंट माइक्रोब साइटोकिन लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे सेरोटोनिन के प्रोडक्शन में वृद्धि होती है।

3 सेरोटोनिन खुशहाली को बढ़ाने का काम करता है। जब आप अपने पौधों को बढ़ते और उनमें फूल या फल आते देखते हैं, तो आपको अंदर से खुशी महसूस होती है।

Gardening Benefits : गार्डनिंग करें, होंगे सेहत को ये 5 फायदे

4 घर के बाहर जब आप अपना गार्डन बनाते हैं, तो यह काफी मेहनत मांगता है। बागवानी कोई ऐसी चीज है नहीं कि आज किया और छोड़ दिया। इसके लिए आपको अपने पौधों की देखभाल रोज करनी होगी। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। 30 मिनट में गार्डनिंग करने से आप लगभग 105 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

5 हरे-भरे पौधों के बीच रहने से तनाव कम होता है। मूड फ्रेश होता है। दिमाग एक्टिव रहता है, जिससे उसकी कार्य क्षमता बढ़ती है। भूलने की बीमारी भी दूर होती है।

इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)