10 दिन तक रोजाना 1 सेब खाएंगे तो शरीर में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव और दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

Benefits of Eating One Apple Daily: अगर आप रोजाना एक सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और लगातार 10 दिन बाद ही आपको अपने शरीर में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

10 दिन तक रोजाना 1 सेब खाएंगे तो शरीर में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव और दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

Written by Mukesh Sharma |Published : August 27, 2025 1:19 PM IST

"One apple a day keeps the doctor away" यह कहावत इसलिए कही जाती है क्योंकि सेब को स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स (जैसे विटामिन सी), मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं। इसलिए सेब को रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप लगातार 10 दिनों तक रोजाना 1 सेब खाते हैं, तो यह न केवल शरीर में सकारात्मक बदलाव लाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार बदलाव जो केवल 10 दिन में आपके शरीर में दिखने लगेंगे।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

कई शोध बताते हैं कि सेब में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और फ्लावोनॉयड्स दिल की धमनियों को सुरक्षित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

बचपन से हमेशा ही हमें मम्मी-पापा से सेब खाने की सलाह मिलती रही है, जिसका एक कारण है, हड्डियों की मजबूती। सेब में कैल्शियम, पोटैशियम और बोरॉन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना एक सेब खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की संभावना घटती है।

Also Read

More News

मधुमेह और कैंसर का खतरा कम

सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, इसके एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों की संभावना कम होती है। कई शोधों में भी सेब को डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद बताया गया है।

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

सेब में पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप बजन घटाना चाहते हैं और आपको डर है कि फल इसका कारण न बनें तो सेब खाना शुरु कीजिए। असल में सेब में फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनी रहती है, जो वजन घटाने में सहायक है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सेब खाने का सही तरीका क्या है?

सेब को सबसे पहले अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद सेब को छिलके सहित खाएं।

सेब कब खाना चाहिए?

सेब खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। या आप खाना खाने से एक घंटे पहले या बाद में भी सेब खा सकते हैं।

सेब में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?

सेब में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन सी, के और बी होते हैं। सेब में फाइबर और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।