
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 6, 2023 3:56 PM IST
मौसम के साथ-साथ हमारे शरीर की आवश्यकताओं में भी बदलाव आता है और इनमें खान-पान भी शामिल है। सरल शब्दों कहें तो मौसम के साथ आपको अपनी डाइट में खास बदलाव करने की जरूरत होती है। गर्मियों में हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं और सर्दियों में ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती हैं। हम मौसम बदलने के साथ अपने खानपान में तो बदलाव कर लेते हैं, लेकिन कुछ गलतियां फिर भी कर देते हैं और इनमें से एक है ठंडा पानी पीने की आदत। ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया तो प्रभावित होती ही है, साथ ही अन्य नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन खासतौर पर सर्दियों के दिनों में ठंडा पानी पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं और इसलिए गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी पीने से सेहत को कई अलग-अलग फायदे हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको सर्दियों में गर्म पानी पीना शुरु करने से मिलने वाले फायदों के बारे में आपको बताने वाले हैं -
शरीर में बन रहे विषाक्त पदार्थों को समय-समय पर निकालना जरूरी है और अगर ऐसा नहीं होता है तो कई प्रकार की बीमारियां शरीर में पैदा होने लगती हैं। रोजाना गर्म पानी पीने की आदत डालने से आपके शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिसका मतलब है कि शरीर से टॉक्सिन्स तेजी से बाहर निकलने लगती हैं और आप हेल्दी रहते हैं।
गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है, जिससे शरीर में होने वाली कई बड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए रोजाना गर्म पानी पीने की आदत काफी फायदेमंद हो सकती है और ऐसा करके हार्ट की जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आजकल ज्यादातर लोगों की पाचन क्रिया प्रभावित हो चुकी है, जिसके कारण अपच व कब्ज जैसी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। रोजाना गर्म पानी पीने की आदत से पाचन क्रिया में तेजी से सुधार होता है और कब्ज व बदहजमी जैसी बीमारियां भी जल्दी ठीक हो जाती हैं। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है।
शरीर में हो रहे दर्द को कम करने के लिए आपको बार-बार पेन किलर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल में छोटा सा बदलाव करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। रोजाना गर्म पानी पीना आपके बदन दर्द को कम करने में काफी मदद कर सकता है और खासतौर पर सर्दियों के दिनों मे यह ज्यादा फायदेमंद रहता है।