Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Detox Foot Pads : फुट डिटॉक्सिंग के स्वास्थ्य फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी डिटॉक्स फुट पैड के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज इसके बारे में जान लीजिए। बहुत ही कम लोग डिटॉक्स फुट पैड के बारे में जानते हैं। डिटॉक्स फुट पैड से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहा हैं।
यह पाचनतंत्र को दुरुस्त करने के साथ-साथ आपको अच्छी नींद दिलाने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (Detox Foot Pads) को भी निकालने में आपकी मदद करता है। डिटॉक्स फुट पैड, काफी अलग तरीके से कार्य करता है, लेकिन यह आपके पूरे बॉडी को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करता है। आइए पहले जानते हैं आखिर क्या है डिटॉक्स फुट पैड (Detox Foot Pads) ?
डिटॉक्स फुट पैड सफेद रंग का पैड होता है, जिसे तलवे पर चिपकाते हैं। इस पैड के अंदर ऐसे पदार्थों को डाला जाता है, जो हमारे बॉडी को डिटॉक्स करने में हमारी मदद कर सके। रात को सोते समयस डिटॉक्स फुट पैड अपने तलवे पर लगाया जाता है, क्योंकि इसे करीब 8-12 घंटे तक अपने पैरों में लगाना होता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को खत्म कर देती है। यह डिटॉक्स पसीने के माध्यम से पैरों से निकलती है।
डिटॉक्स फुट पैड को पैरों में लगाने से स्ट्रेस कम होता है। यह पैरों के माध्यम से आपके शरीर की थकान और तनाव को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से या फिर सप्ताह में 3 बार डिटॉक्स फुट पैड को पैरों में लगाते हैं, तो आप हमेशा के लिए तनावमुक्त रहेंगे।
यदि आपको रात में नींद नहीं आ रही है, सोने में हमेशा परेशानी रहती है, तो डिटॉक्स फुट पैड आपकी मदद कर सकता है। डिटॉक्स फुट पैड की मदद से आपको काफी अच्छी नींद आएगी। इतना ही नहीं, यह आपकी नींद की गुणवत्ता को सुधारने में आपकी मदद करेगी।
रक्त संचार अगर सही ना हो, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ना होने की वजह से हाथ-पैरों में दर्द और स्ट्रेस जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में डिटॉक्स फुट पैड आपकी मदद कर सकता है। अगर आप रात में इसे लगाकर सोते हैं, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
पूरे दिन की थकान के कारण पैरों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। ऐसे में आप डिटॉक्स फुट पैड की मदद से पैरों में दर्द की परेशानी को खत्म कर सकते हैं।
होंठों की छोटी-छोटी फुंसियों को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर समस्या