Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ये तो आप जानते ही हैं कि केला कितना पौष्टिक होता है। हर दिन एक केला खाना आपको ऊर्जावान बनाए रखने के लिए काफी है। अक्सर लोग केला खाकर उसका छिलका फेंक देते हैं। शायद आप ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि इसके छिलके में मौजूद पोषक तत्वों और फायदों के बारे में आपको नहीं पता। केले के साथ ही इसका छिलका भी काफी हेल्दी होता है। आप इसका लाभ पाना चाहते हैं, तो इसे कई तरह से यूज में ला सकते हैं। केले के छिलके के नीचे जो सफेद रेशा होता है, वह काफी फायदेमंद होता है। जानें, केले के छिलके से होने वाले फायदों (Benefits of banana peels) के बारे में...
1 केले के छिलके के नीचे मौजूद सफेद रेशे में विटामिन बी6, बी12, मैग्नीशियम, पोटैशियम तथा कार्बोहाड्रेट मौजूद होता है, जो त्वचा और सेहत से संबंधित होने वाली बीमारीयों से बचाने में मदद करता है।
2 इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस भी भरपूर होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में सुधार करता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करता है। इसका आप अपनी त्वचा पर रगड़कर इस्तेमाल करें, लाभ होगा।
Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम
3 मुंहासे बहुत हो गए हैं चेहरे पर तो इसे ठीक करने के लिए केले का छिलका बहुत फायदेमंद (Benefits of banana peels in hindi) होगा। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खराब त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। आप केले का छिलका, हल्दी या बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं।
4 जैसा कि आप जानते ही हैं कि केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी होता है। ये दोनों ही पीले दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए यह बहुत फायदेमंद होते हैं। दांतों पर केले के छिलके से रगडें। दांत सफेद नजर आएंगे।
5 केले के छिलके में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर खुजली को कम करने में मदद करते हैं। त्वचा पर खुजली होने के पीछे का कारण सोरायसिस भी होता है। यह शुष्क त्वचा को भी ठीक करने में मदद करता है। केले के छिलके को हाथों-पैरों की त्वचा पर रगड़ने से स्किन से संबंधित समस्याएं कम होंगी।