... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 10:27 AM IST
कई जानलेवा बीमारियों के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल।© Shutterstock.
Benefits of Arjun Barks : अर्जुन का पेड़ आयुर्वेद की दृष्टि से कई औषधीय गुणों से भरा होता है। पेड़ की छाल भी सेहत के लिए गुणकारी (Benefits of Arjun Barks) है। छाल का पाउडर बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। यह स्ट्रोक और हार्ट से संबंधित कई बीमारियों के लिए रामबाण है। अर्जुन का पेड़ भारत में हिमालय की तराई इलाके, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पाया जाता है।
अर्जुन के पेड़ में इलेजिक एसिड, बीटा-सिटोस्टिरोल, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, अर्जुनिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व कई रोगों को दूर करने में सेहत के लिए फायदेमंद हैं। अर्जुन की छाल से हृदय रोग, पित्त, क्षय,सर्दी, खांसी, कफ, अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल और बेली फैट जैसी कई बीमारियों (Benefits of Arjun Barks) को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने वाली क्रीम के साथ स्त्री रोगों में भी किया जाता है।
कई शोधों में खुलासा हुआ है कि अर्जुन के पेड़ में कसुआरिनिन नामक तत्व पाया जाता है। कसुआरिनिन तत्व के कारण शरीर में कैंसर की कोशिकाएं फैल नहीं पाती हैं। खासतौर पर स्तर कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद होती हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें अर्जुन के पेड़ की छाल का एक चम्मच पाउडर डालें। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्तन कैंसर से बचा जा सकता है।
हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए अर्जुन के पेड़ की छाल काफी असरकारी दवा है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या फिर जिन्हें पैदल चलने में सांस फूलने लगती है, उन्हें अर्जुन के पेड़ की छाल की चाय पीना चाहिए। इसकी मदद से धमनियों में जमने वाले कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लूसराइड कम होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करती है। यह दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को सुचारू करता है। हृदय संबंधित बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को रोज अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
अर्जुन की छाल एक साथ कई बीमारियों के लिए औषधि के समान है। कैंसर और दिल से संबंधित बीमारियों के साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी असरदार होता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है। डायबिटीज के रोगियों को इसका इस्तेमाल करने के लिए अर्जुन की छाल के साथ देसी जामुन के बीजों को समान मात्रा में मिलाकर और पीसकर इसका चूर्ण बनाएं। इस चूर्ण को रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। यह डायबिटीज के मरीज के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से मोटापा कम होता है। इसका काढ़ा पीने से पाचन तंत्र ठीक होता है। यदि लगातार एक माह तक इसका सेवन किया जाए, तो आपको इसका असर देखने को मिलेगा। सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों को भी ठीक करने में अर्जुन के पेड़ की छाल सहायक होती है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है।
गुलाब जैसी खुशबू और स्वाद से भरपूर है रोज एप्पल, जानें, इसके 5 गुणकारी फायदे
Health Benefits of Phalsa : गर्मियों में खूब खाएं फालसा, जानें चौंका देने वाले फायदे
रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे
कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा
कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा