Apple Juice Benefits : कोलेस्ट्रॉल लेवल को रखना है लो तो पिएं सेब का जूस, होंगे ये 5 अन्य फायदे

नाश्ते में आप चाहें तो कभी-कभी सेब खाने की बजाय इसका जूस (health benefits of apple juice) पीकर देखें। सेब का जूस शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे पीने से आपकी त्वचा पर अलग तरह का निखार नजर आने लगता है। जानें, सेब का जूस (Apple juice benefits) पीने से सेहत को किस तरह से लाभ होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 21, 2020 3:52 PM IST

कहते हैं, एक सेब हर रोज खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, सेब ऐसा फल है, जो आपको कई रोगों से बचाए रखता है। आप सेब तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी इसका जूस पीते हैं? सेब खाने के साथ ही इसका जूस पीना भी आपकी सेहत के लिए हेल्दी हो सकता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी होता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। हर दिन एक सेब खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे, ठीक उसी तरह से एक गिलास एप्पल जूस (Apple juice benefits) पीने से भी आप कई रोगों से बचे रहेंगे।

नाश्ते में आप चाहें तो कभी-कभी सेब खाने की बजाय इसका जूस (health benefits of apple juice) पीकर देखें। सेब का जूस शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे पीने से आपकी त्वचा पर अलग तरह का निखार नजर आने लगता है। जानें, सेब का जूस (Apple juice benefits) पीने से सेहत को किस तरह से लाभ होता है।

सेब के जूस के फायदे (benefits of apple juice)

1 इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। चूंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए हर दिन एक सेब का रस पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस में रहता है।

2 विटामिन ए होने के कारण यह आंखों को भी हेल्दी बनाए रखता है। प्रतिदिन सेब का जूस पीने से आंखों की कई तरह की समस्याओं से बचे रहेंगे और आंखों की रोशनी भी कमजोर नहीं होगी।

3 सेब (Apple) एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें पॉली-फिनॉएल और फ्लेवेनॉएड्स भी होते हैं, जो हार्ट के लिए हेल्दी माने गए हैं। इस जूस को पीने से शरीर में पोटैशियम की कमी नहीं होती है। ऐसे में दिल के लिए सेब का जूस (Apple juice benefits) पीना लाभकारी होता है।

4 इम्यून सिस्टम (Apple juice boost immunity) कमजोर होने से आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसे मजबूत बनाने के लिए सेब खाने के साथ ही सेब का जूस भी पीना शुरू कर दें। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी पावर) को मजबूती देती है।

5 सेब का जूस शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। इससे टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाता है। प्रतिदिन एक या आधा गिलास सेब का जूस (Apple juice is healthy for liver) पिएंगे तो लिवर भी अच्छी तरह से काम करेगा।