सिर्फ 24 घंटे के लिए पूरी रह से छोड़ दें फोन, फैक्ट्री रिसेट हो जाएगा आपका दिमाग

Digital Detox: फोन चलाने से आपके ब्रेन को क्या नुकसान हो रहे हैं, इसका पता सिर्फ 24 घंटे फोन को छोड़कर लगाया जा सकता है। 24 घंटे में ही आपको इतने सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिसके बाद आप खुद समझ जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 20, 2026 7:30 PM IST

Digital Detox 24 Hours: आज की जनरेशन की अगर 1 घंटे के लिए ही फोन छोड़ने के लिए बोल दिया जाए तो उनका बीपी हाई हो जाता है और वे गुस्से से लाल हो जाते हैं। हम शायद इस बात की गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन फोन हम वास्तव में फोन पर बहुत ज्यादा निर्भर हो चुके हैं। खाना खाते समय फोन चलाने की से लेकर टॉयलेट में बैठने तक हर जगह फोन यूज करने की आदत पड़ गई है। लेकिन यह सिर्फ मात्र एक बुरी आदत नहीं है, बल्कि आपके एक ऐसी गंभीर बीमारी की तरह है जो आपकी दिमाग को अंदर ही अंदर दीमक की तरह खा रही है। आपके रोजाना घंटों फोन चलाने की आदत यानी ज्यादा स्क्रीनटाइम आपके दिमाग को इतना ज्यादा डैमेज पहुंचा रहा है, जिसके बारे में आपको पता नहीं चल पाता है लेकिन वह डैमेज अंदर ही अंदर हो जाता है। लेकिन अगर आप इस डैमेज का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको 24 घंटे के लिए फोन को पूरी तरह से बंद करना होगा जिसे डिजिटल डिटॉक्स कहा जाता है। चलिए जानते हैं क्या है डिजिटल डिटॉक्स और इसके फायदे।

फोन का दिमाग पर असर

आपका फोन सीधे आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा रहा है और इससे होने वाली समस्याएं निम्न हो सकती हैं -

  • दिमाग की संरचना प्रभावित होना - कई अध्ययनों में यह पाया जा चुका है कि अगर कोई व्यक्ति 7 घंटे से ज्यादा फोन, टीवी या कोई अन्य स्क्रीन देखता है, तो उसके दिमाग की कॉर्टेक्स संरचना पतली पड़ने लग जाती है। जिसके कारण व्यक्ति के कई ब्रेन फंक्शन प्रभावित होने लगते हैं।
  • याददाश्त व ध्यान कम होने लगना - आजकल लोग शॉर्ट वीडियो देखने लगे हैं, जिससे बार-बार इमोशन और स्क्रीन की लाइट बदलने के कारण दिमाग के अंदर सेंसिटिविटी बढ़ती है। इसके कारण याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता प्रभावित होने लगती है।
  • कॉग्निटिव कैपेसिटी प्रभावित होना - बहुत ज्यादा फोन इस्तेमाल करने के बाद ब्रेन की प्रोसेस करने की प्रक्रिया भी काफी प्रभावित हो जाती है, जिससे सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। उदाहरण के लिए मैथ की किसी प्रॉब्लम को सोल्व न कर पाना या फिर निर्णय न ले पाना आदि।

24 घंटे के लिए फोन बंद कर देंगे तो क्या होगा

आप रोजाना फोन इस्तेमाल करते हैं, तो शायद आपको महसूस भी नहीं हो रहा होगा कि यह आपके दिमाग को किस तरह के डैमेज कर रहा है। लेकिन जब आप सिर्फ 24 घंटे के लिए फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपको असर साफ दिखने लगेगा है जैसे -

  • डोपामाइन रिसेट होने लगेगा - जब आप फोन चला रहे होते हैं, तो आपको अच्छा महसूस हो रहा होता है क्योंकि आपका दिमाग लगातार डोपामाइन को हाई करके रखता है। जबकि हर समय डोपामाइन ज्यादा रहना आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में जब आप 24 घंटे के लिए स्क्रीन से दूर हो जाएंगे, तो डोपामाइन लेवल सामान्य हो जाएंगे और आपको खुद को एंटरटेन करने की लत महसूस नहीं होगी।
  • स्ट्रेस हार्मोन कम होने लगेगा - डिजिटल स्क्रीन जैसे फोन, टीवी और लैपटॉप आदि स्ट्रेस बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारणों में से एक है। क्योंकि फोन की स्क्रीन को लगातार देखने से स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) बढ़ने लगता है, वहीं अगर आप 24 घंटे तक स्क्रीन नहीं देखेंगे तो आपको दिमाग में शांति महसूस होगी और आपको अच्छा लगेगा।
  • स्लीप क्वालिटी अच्छी होने लगेगी - सिर्फ 24 घंटे में ही आप इसका असर देख सकते हैं, क्योंकि स्क्रीन हमेशा हमारे दिमाग के केमिकलों जैसे की हार्मोन आदि को बैलेंस नहीं रहने देती है और यह नींद न आने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
  • आपको थकान व बोरियत महसूस नहीं होगी - मात्र 24 घंटे के बाद ही आप के दिमाग को स्क्रीन की लत महसूस नहीं होगी और आप अच्छा व शांत महसूस करेंगे। जहां आप दिनभर थकान, बोर और टेंस महसूस करते थे, अब आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे और आपका दिमाग बिल्कुल भी टेन्स नहीं होगा।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source