पेट की चर्बी कम न करने से सिकुड़ सकता है दिमाग, नई स्टडी ने किया दावा

Belly fat and brain : अगर आपके पेट की चर्बी ज्यादा है, तो इसे कम करना शुरू कर दें। क्योंकि उम्र के साथ यही पेट की चर्बी आपके दिमाग के सिकुड़ने का कारण बन सकती है। यह हमारा नहीं, नई स्टडी का कहना है। आइए जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 7, 2026 11:28 AM IST

Brain atrophy and Belly Fat : बढ़ती उम्र के साथ दिमाग का सिकुड़ना यानी ब्रेन एट्रोफी एक सामान्य प्रोसेस है। लेकिन हाल ही में एक चौंका देने वाली स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर आप मिडल यानि 40 से 60 वर्ष की उम्र में पेट की चर्बी को कम रखते हैं, तो आपके दिमाग के सिकुड़ने का प्रोसेस धीमा हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन न सिकड़े, तो अपने पेट की चर्बी को कम करना शुरू कर दें। एक्सपर्ट का कहना है कि हमारे शरीर में मौजूद फैट न सिर्फ शरीर का वजन बढ़ता हैं, बल्कि दिमाग को भी धीमा कर सकते हैं। मुख्य रूप से पेट के आसपास जमा होने वाला विसरल फैट ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है।

क्या कहती है नई स्टडी?

नेचर कम्युनिकेशन की स्टडी में पाया गया है कि जिन लोगों के पेट की चर्बी कम थी और मसल मास बेहतर था, उनमें उम्र बढ़ने के बावजूद ब्रेन की कार्यक्षमता काफी अच्छी देखी गई। ऐसे लोगों में ब्रेन एट्रोफी की रफ्तार धीमी पाई गई। रिसर्चर्स का मानना है कि अधिक पेट की चर्बी शरीर में सूजन बढ़ाती है, जिससे दिमाग के सेल्स पर भी असर पड़ता है। यही कारण है कि लंबे समय तक अधिक फैट रहने से याददाश्त, सोचने की क्षमता और फोकस प्रभावितहो सकता है।

पेट की चर्बी कम होने के फायदे क्य हैं? Image credit : ChatGPT

क्यों खतरनाक है पेट की चर्बी?

पेट की अतिरिक्त चर्बी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की परेशानी, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, डिमेंशिया और अल्जाइमर का जोखिम है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पेट की चर्बी शरीर में ऐसे हार्मोन और केमिकल्स रिलीज करती है, जो दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

मसल्स भी निभाते हैं अहम भूमिका

स्टडी में यह भी सामने आया कि जिन लोगों की मांसपेशियां मजबूत थीं, उनका ब्रेन हेल्थ बेहतर पाया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न सिर्फ शरीर को फिट रखती है, बल्कि दिमाग को भी लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

ब्रेन को हेल्दी बनाने के लिए क्य करें?

अगर आपको अपना ब्रेन मजबूत करना है, तो कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे-

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • पेट की चर्बी को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
  • हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • रोजना पर्याप्त और अच्छी मात्रा में नींद लें।
  • तनाव कम करें।
  • स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं, इत्यादि।

Disclaimer : स्टडी बताती है कि सिर्फ वजन कम करना ही जरूरी नहीं, बल्कि पेट की चर्बी को कंट्रोल रखना और मसल्स को मजबूत बनाना भी ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद अहम है। सही लाइफस्टाइल अपनाकर उम्र बढ़ने के बावजूद दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.