
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2021 9:51 PM IST
Bell's Palsy Post Covid-19 Recovery: मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus in Maharashtra) में कमी आने के साथ अनलॉक की प्रक्रिया में तेजी आयी है। वहीं, दूसरी तरह कोविड रिकवरी के बाद लोगों में एक नयी बीमारी (Post-Covid Complications) के लक्षण देखने को मिले हैं। यह बीमारी है बेल्स पॉल्सी। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान बेल्स पॉल्सी (Bell's Palsy) के कई मामले देखने को मिले हैं जबकि, पहली लहर के दौरान ये मामले कम संख्या में मिले थे। (Bell's Palsy Post Covid-19 Recovery In Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह बीमारी सर्दियों के मौसम में अधिक होती है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत के बाद से ही बेल्स पॉल्सी के मामले मुंबई शहर में बढ़ गए हैं। शहर के बड़े अस्पतालों में हर सप्ताह 2-3 मरीज बेल्स पॉल्सी के मरीज अस्पताल में इलाज के लिए ज़रूर आ रहे हैं। वहीं, कुछ मरीजों में वैक्सीनेशन के बाद भी इस तरह की समस्याएं दिखायी दे रही हैं। ( Post Covid-19 Complications)
इस बीमारी में चेहरे के एक हिस्से में लकवा हो जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेल्स पाल्सी या चेहरे में लकवा मारने की बीमारी में चेहरे की मांसपेशियों से जुड़ी नसें जब सिकुड़ने लगती हैं तो चेहरे का वह हिस्स लकवाग्रस्त होने लगता है। हालांकि, इसके सही कारणों के बारे में पर्याप्त जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, चेहरे की नर्व्स में आयी सूजन को ही इसका प्रमुख कारण माना जाता है। वहीं, विभिन्न प्रकार के वायरस को भी इसके लिए ज़िम्मेदार माना जाता है। वहीं, कुछ बीमारियां और स्वास्थ्य समस्याओं को भी इससे जोड़कर देखा जाता है। जैसे-
इस प्रकार के लकवे में हर व्यक्ति में लक्षण भी भिन्न-भिन्न दिखायी देते हैं। बेल्स पाल्सी के शुरूआती लक्षण (Symptoms of Bell's Palsy) इस प्रकार हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.