Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले इन 3 हिस्सों में होता है दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर

Heart Attack Pain Area :  हार्ट अटैक से पहले शरीर के कई हिस्सों में दर्द हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले इन 3 हिस्सों में होता है दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर

Written by Kishori Mishra |Updated : June 14, 2024 12:23 PM IST

Heart Attack Pain Area : हार्ट अटैक आज के समय में कई लोगों को हो रहा है। यह परेशानी न सिर्फ बढ़ती उम्र के साथ देखी जा रही है, बल्कि वयस्कों में भी हार्ट अटैक होने का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) तब होता है, जब ( What is the cause of a heart attack? ) हृदय की मांसपेशियों को एक या अधिक क्षेत्रों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। ऐसा तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के कई हिस्सों में दर्द होता है। इन संकेतों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले किन-किन हिस्सों में दर्द होता  है?

सीने में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले कुछ लोगों को सीने में तेज या फिर हल्का दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। 

कंधे और बांह में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले कुछ लोगों को कंधे और बांह में भी दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, शरीर के इन हिस्सों में दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से जकड़न और दर्द जैसा महसूस होता है। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचें। 

Also Read

More News

गर्दन और जबड़े में दर्द

हार्ट अटैक की स्थिति में मरीजों को गर्दन और जबड़ों में दर्द हो सकता है। इस तरह के संकेतों को कई लोग सामान्य समझने की भूल कर देते हैं। अगर आप ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। 

हार्ट अटैक के किस तरह करें बचाव? (Prevention of Heart Attacks)

हार्ट अटैक से बचाव के लिए आप लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. धूम्रपान न करें।
  2. फैट, कोलेस्ट्रॉल और नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें। 
  3. अपने ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें और नियमित रूप से जांच कराएं।
  4. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 
  5. अपना वजन कंट्रोल करने की कोशिश करें।